Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्व नगर सेवक और उत्तर भारतीय नेता जंजाली जयसवाल निधन के बाद भी याद किये जाएंगे 

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे मनपा में वर्ष 1986 से 1992 के दौरान  गांधी नगर , सुभाष नगर प्रभाग से नगर सेवक और सभापति रहे जंजाली बलवंत जयसवाल का गत दिनों लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उत्तर भारतीय सेवा संघ के संस्थापक सदस्य और उपाध्यक्ष रहे पूर्व नगर सेवक जयसवाल उत्तर भारतीय समाज के उन्नति और विकास के हमेशा तत्पर रहते थे। उत्तर भारतीयों को न्याय दिलाने व उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनका हमेशा सहयोग रहा है।

            पूर्व नगर सेवक जयसवाल ठाणे मनपा का लंबी बीमारी के चलते 17 मई 2026 को निधन हो गया। वे गांधी नगर,  सुभाष नगर इलाके से नगर सेवक चुने गए थे। ठाणे मनपा मुख्यालय की इमारत निर्माण के भूमिपूजन नगर विकास राज्य मंत्री डॉ राममनोहर त्रिपाठी,के हाथों 1 अक्टूबर 1985 में  राज्य मंत्री जावेद खान और राज्य मंत्री नकुल पाटील की उपस्थिति में किया गया। पांचपखाड़ी स्थित मनपा मुख्यालय की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन 1989 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार के हाथों किया गया।  भूमि पूजन और उद्घाटन की दोनों शिलापट में नगर सेवक के रूप में जंजाली जयसवाल का नाम दर्ज है। उस समय में मनपा में उत्तर भारतीय समाज का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया था।
            उत्तर भारतीय भवन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बांद्रा में भूखंड मंजूर किया था जिसकी राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी हो रही थी। जिसे लेकर समाज में तरह की चर्चा  शुरू थी। उसी बीच आर आर पांडेय,  पी पी उपाध्याय, यूनिस खान,  के वाय मोहम्मद, जंजाली जयसवाल, पी आर भारद्वाज, मधुसूदन तिवारी ने मिलकर उत्तर भारतीय सेवा संघ की 1993 में स्थापना की गई। इसके बाद ठाणे में पूर्व राज्य मंत्री डॉ राममनोहर त्रिपाठी ने वरिष्ठ नेता हरिवंश सिंह की उपस्थिति में  घोषणा की कि पुरानी संस्थाएं उत्तर भारतीय भवन का निर्माण नहीं कराती है तो यह कार्य उत्तर भारतीय सेवा संघ करेगा। डॉ त्रिपाठी के आवाहन पर उक्त स्नेह सम्मेलन में 3000 रुपए की भवन निर्माण राशि एकत्र हो गई।
         इससे उत्तर भारतीय समाज और नेताओं में हलचल शुरू हुई, जिसमें परिणाम स्वरूप बांद्रा में उत्तर भारतीय भवन की इमारत बनी, कल्याण और ठाणे में भी उत्तर भारतीय भवन का निर्माण हुआ। उत्तर भारतीय सेवा संघ का उद्देश्य समाज में जनजागरण करना और भवन निर्माण का वादा करने वालों को को जगाना था। उत्तर भारतीय भवन निर्माण में कोई योगदान न देते हुए उन्हें प्रेरित किया। इस कार्य में पूर्व नगर सेवक जंजाली जयसवार और पूर्व नगर सेवक रघुवीरशरण मदनगोपाल तिवारी की भूमिका रही है।

संबंधित पोस्ट

स्‍टरलाइट पावर ने जम्‍मू कश्‍मीर में पीएफसी से किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट का किया अधिग्रहण

Aman Samachar

79% इंटरसिटी बस यात्रियों को लगता है कि सेवाओं में एकरूपता का अभाव , न्यूगो ट्रैवल इनसाइट्स का खुलासा

Aman Samachar

जिले को कोरोना मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन कर सहयोग करें –  सुषमा लोने 

Aman Samachar

वैश्विक मुद्रण स्‍याही विशेषज्ञ, सीगवर्क ने भारत में अपना संचालन विस्‍तृत किया 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल जयंती पर किसान ,मजदूर विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Aman Samachar

पूरी क्षमता के साथ नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!