Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई जाने वाली बेस्ट बसें रेती बंदर की जगह मुंब्रा पुलिस स्टेशन तक बढ़ाई जाएं – शमीम खान

ठाणे ( यूनिस खान ) मुंबई की बेस्ट बसें कलवा में रेती बंदर अमित गार्डन होटल से घाटकोपर तक चलने से मुंब्रा के यात्रियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। इसलिए बेस्ट की इन बसों को मुंब्रा पुलिस स्टेशन तक लाया जाए ताकि मुंब्रा के यात्रियों को मुंबई जाने की सुविधा मिल सके। इस आशय की मांग राकांपा शरदचंद्र के मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमीम खान ने की है। मुंब्रा के यात्रियों के लिए टीएमटी की नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।
      उन्होंने बेस्ट की बसे कलवा से अमृत गार्डन तक चलने वाली बेस्ट की बसों को मुंब्रा पुलिस स्टेशन तक चलाने के साथ कि मुंब्रा से मीरा भईंदर मार्ग पर नई बसें उपलब्ध कराने की मांग है। शमीम खान ने कहा कि कौसा मनपा के हकीम अजमल खान अस्पताल के डॉ.राणे ने मुझे बताया कि यहां आने वाले गरीब और बीमार नागरिकों को बसें मिलने में दिक्कत होती है। जबकि हमने इस रूट पर बसें शुरू कराई लेकिन वे बसें समय पर नहीं चलती, दूसरे अस्पताल के स्टॉप पर नहीं रुकती। हमारी मांग है कि अस्पताल आने या जाने वाली महिलाएं,मरीज और विकलांग लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
      इसी तरह शहर में यह आम शिकायत है कि बसें अपने स्टॉप पर न रुककर दूर सड़क के बीच में या स्टॉप के आगे-पीछे रुकती हैं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक जाम होता है, बल्कि बस में चढ़ने या उतरने वालों को दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसलिए,बस ड्राइवरों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे सभी बसों को उनके स्टॉप पर ही रोकें। शमीम खान ने कहा कि टीएमटी प्रबंधन ने हमारी सभी बातों को ध्यान से सुना और गंभीरता दिखाते हुए जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई करने और मुंब्रा के यात्रियों की शिकायतों को जल्द ही हल करने का भरोसा दिया।

संबंधित पोस्ट

 मुंब्रा में वाई जंक्शन का फ्लाईओवर भारी ट्रैफिक के लिए फायदेमंद – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा की बसों के आभाव के चलते 100 बस चालक लगे संपत्ति कर वसूली में 

Aman Samachar

मैन्ग्रोज को नष्ट कर खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन न ध्यान नहीं – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

किसान विरोधी कानून में बदलाव करने तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन करती रहेगी – विश्वजीत कदम

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar

शिल्पी राज का वीडियो गाना गरम जिलेबी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!