Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो सफलतापूर्वक संपन्न

ठाणे ( यूनिस खान ) श्री श्याम सरकार, ठाणे के तत्वावधान में,काशीनाथ घाणेकर हॉल, ठाणे में मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलाल अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।
          कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में लोकप्रिय हुईं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित दर्शकों से आत्मीय संवाद किया और आयोजन की सराहना करते हुए मारवाड़ी संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।निर्माता श्रीधर गुप्ता व निर्देशक सनी अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। फिल्म “जय महासर धाम” को दर्शकों का भरपूर स्नेह एवं सराहना प्राप्त हुई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक संदेश की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
        कार्यक्रम के दौरान गौशाला सेवा हेतु सहयोग राशि भी एकत्रित की गई, जिसमें समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। आयोजक सुशील गाड़िया व पवन अग्रवाल सहित पूरी समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने का संकल्प व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज के टीकाकरण शिविर में 700 छात्राओं ने लगवाया टीका 

Aman Samachar

पूर्वांचल के गांधी रामसकल पटेल का मुंबई में सम्मान

Aman Samachar

पीएनबी के राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लगाये खूब ठहाके

Aman Samachar

गेम टेक ब्रांड WinZO Sports बना कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रमुख प्रायोजक 

Aman Samachar

पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ

Aman Samachar

सरपंच के आमरण अनशन के बाद मालोड़ी टोलनाका पर टोल वसूली बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!