Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के प्रतिभाशाली छात्रों और खिलाडियों का किया गया सत्कार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शिक्षा और विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से भिवंडी का नाम रोशन करने वाले छात्रों और खिलाड़ियों को संमानित करने के लिए मंगलवार 11 अक्टूबर की शाम  सात वजे ‘फ्रीडम ट्रस्ट भिवंडी’ द्वारा आसरा ट्रस्ट हाल खजूर पूरा मे शानदार सत्कार समारोह का आयोजन हास्य व्यंग लेखक मोहम्मद रफी अंसारी की अध्यक्षता मे किया गया। इस अभिनंदन समरोह में सुप्रसिद्ध शिक्षक और प्रख्यात करियर मार्गदर्शक फहीम अब्दुल बारी मोमिन की विशिष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से संमानित किया गया।
        कार्यक्रम के अतिथिगण मलिक मोमिन, डॉ. अबू तालिब अंसारी, अब्दुल अजीज अंसारी और मुहम्मद शब्बीर फारूकी आदि वक्ताओं ने दर्शकों,पुरस्कृत छात्रो और खिलाडियो को संबोधित किया और उन्हें अपने अनुभवों और विचारो से मार्गदर्शनकिया।समारोह मे भिवंडी शहर के पहले ऑन-ड्यूटी पायलट अरफा एजाज मोमिन और भिवंडी में उर्दू माध्यम की पहली छात्रा अंसारी जजा रेहान अंसारी जिसने आई आई टी मे मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त करने पर शानदार स्वागत किया गया।
       इस के अलावा जिन खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया उनमें मूसा शेख (गोल्ड मेडलिस्ट मार्शल आर्ट्स), इलियास अंसारी (एमएमएफआई गोल्ड मेडलिस्ट), अबुजर बेग (फुटबॉल खिलाड़ी), कप्तान राकेश डी केने (जू नंदुरुखी क्रिकेट), नावेद यूनुस मोमिन (क्रिकेट), खान मोहम्मद (सर्वश्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ी) को भी सम्मानित किया गया।  फ्रीडम ट्रस्ट के अध्यक्ष इमरान अंसारी और उपाध्यक्ष मुजाहिद मोमिन ने आयोजन की सफलता में कोई कसर नहीं छोड़ी।  कार्यक्रम की शुरुआत मोमिन नियाज अहमद द्वारा पवित्र कुरान के पाठ के साथ हुई।मकसूद अंसारी ने कार्यक्रम के संचालन का दायित्व बखूबी निभाया।फ्रीडम ट्रस्ट के अध्यक्ष इमरान अंसारी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन किया।

संबंधित पोस्ट

रोटरी इंटरनेशनल की ओर से लेह में कृत्रिम उपकरणों का किया गया वितरण

Aman Samachar

स्पोर्टिंग क्लब समिति की दो इनडोर पिचें अभ्यास के लिए खुली 

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

मेडिका की जीवनरक्षक टीम के साथ तीन ईसीएमओ एडेनोवायरस उत्तरजीवी उम्मीद जगाने के लिए फिर से मिले 

Aman Samachar

पथविक्रेता व फेरीवालों से प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

फिल्म कालिमा हंगामा ओटीटी पर हुई रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!