Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

ठाणे ( यूनिस खान ) भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका एवं ठाणे जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बी.एन.एन. कॉलेज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
        प्रतियोगिता में भिवंडी तालुका के 32 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अंडर-17 वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज की टीम ने बी.एन.एन. कॉलेज को 21-20 अंकों से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों ने संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
इस सफलता पर प्रशिक्षक शिक्षक जाकिर अंसारी, मुसय्यब मोमिन और इकरा शेख सहित सफल विद्यार्थियों को के.एम.ई. सोसाइटी के पदाधिकारियों, खेल समिति के अध्यक्ष दानिश मदू, कॉलेज के चेयरमैन यासिर तातली, प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी एवं समस्त शिक्षकों ने बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल ने स्पुतनिक वी टीकाकरण अभियान किया शुरू

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान स्पर्धा का सफल आयोजन 

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी और ईकेए मोबिलिटी ने 1000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

लक्स कोज़ी बॉयज़ ने बच्चों के लिए नए प्रोडक्ट और स्टाइल के साथ अपनी रेंज का किया विस्तार

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने IBA के 19वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार जीते

Aman Samachar
error: Content is protected !!