Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पीएनबी ने वाघा बार्डर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की ली शपथ

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मुख्य सतर्कता अधिकारी विजय कुमार त्यागी ने वाघा बार्डर, अमृतसर पर बैंक कर्मियों के साथ 500 लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

       सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, 2021 के मौके पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों के अनुपालन में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम की थीम स्वतंत्र भारत @ 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता है।पीएनबी ने अपने कर्मियों में ईमानदारी वो सत्यनिष्ठा के भावों का संचार करने व आंतरिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इसमें जवाबदेही संबंधी मामलों को समयबद्धता के साथ ट्रैक करने वाले ट्रैकिंग एंड मानीटरिंग स्टाफ अकाउंटेबिलिटी केसेज (टीएमएसएसी) की शुरुआत शामिल है।        हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट और निरोधी सतर्कता पर जारी बुकलेट में पीएनबी के उठाए गए कदमों को तस्वीरों व लेखों के माध्यम से प्रमुखता से दर्शाया गया है जोकि बैंक के लिए गौरवशाली क्षण व महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संबंधित पोस्ट

बच्चों के खेलने के पार्क में ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगने देंगे – विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar

ठाणे शहर जिला कांग्रेस के सभी विंग को सक्रीय करने का प्रयास शुरू

Aman Samachar

धर्मान्तरण का आरोपी शाहनवाज रायगढ़ जिले से गिरफ्तार , यु पी पुलिस आरोपी को लेकर गाजियाबाद रवाना

Aman Samachar

गांव गांव , घर घर अभियान पर निकले जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह

Aman Samachar

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” किया लॉन्च

Aman Samachar

ठाणे की चार पहिया छोटे वाहनों को सरकार तुरंत टोल से छूट  – आनंद परांजपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!