Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोड नंबर 33 सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों का शीघ्र पुनर्वास कर कार्य पूरा करें – महापौर

ठाणे [ युनिस खान  ] कामगार अस्पताल से इंदिरानगर तक सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित होने वाले नागरिकों का जल्द से जल्द पुनर्वास कर सड़क का कार्य  पूरा कराने का निर्देश महापौर नरेश म्हस्के ने संबंधित अधिकारीयों को दिया है। इससे इस सड़क के काम में तेजी आएगी और नागरिकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।  महापौर ने यह भी कहा कि इंदिरानगर पानी की टंकी को जोड़ने वाली पाइप लाइन को भी पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा।
मनपा की सड़क विस्तारीकरण अभियान के तहत वागले इस्टेट क्षेत्र में संत ज्ञानेश्वर नगर नाका से इंदिरानगर नाका तक सड़क का काम शुरू किया गया है।  इसमें से संतज्ञानेश्वर नगर नाका से कामगार अस्पताल नाका तक का काम पूरा कर लिया गया है और बाकी सड़क के काम को पूरा करने के लिए महापौर कक्ष में स्थानीय नगर सेवकों और अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में नगर सेवक एकनाथ भोईर, संतोष वडवाले, उपायुक्त अश्विनी वाघमाले, नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, सहायक आयुक्त अनुराधा बाबर और प्रणली घोंगे, कार्यकारी अभियंता रामदास शिंदे, विकास ढोले और विलास धूमल, उप अभियंता किशोर गोले ने हिस्सा लिया।
संत ज्ञानेश्वर नगर नाका से इंदिरानगर नाका तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया है।  बैठक में कुछ नागरिकों के पुनर्वास का सवाल उठाया।  इस संबंध में पालकमंत्री  एकनाथ शिंदे ने प्रभावित व्यावसायियों को उसी स्थान पर पुनर्वासित करने और निवासियों को फ्लैट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इसी के अनुरूप आज की बैठक में महापौर म्हस्के ने सड़क को 30.5 मीटर चौड़ा करने और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द घर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मनपा के विकास कार्यों में नागरिकों का हमेशा सहयोग रहा है। महापौर म्हस्के ने इस सड़क के काम में बाधा डालने वाले नागरिकों से मनपा का सहयोग करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar

के एल डीम्‍ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. के. सीवान को ऑनॉरस कॉज़ा से किया सम्‍मानित 

Aman Samachar

राजीव गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल के 250 हेल्थकेअर वाॅरियर्स को सुप्रयास फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Aman Samachar

राष्ट्रीय स्वच्छता आयोग ने स्वच्छता कर्मचारियों की सुविधा मुहैया कराने दिया मनपा को निर्देश 

Aman Samachar

बारवी जलाशय परियोजना प्रभावितों को नौकरी के लिए शिविर लगाया जाए – कपिल पाटील 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

Aman Samachar
error: Content is protected !!