Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबर

19 अक्टोबर से मुंबई में यात्रिओं को मिल सकेगी मेट्रो रेल यात्रा की सुविधा

मुंबई [ युनिस खान ] मिशन बिगिन अगेन के तहत गुरूवार से महाराष्ट्र सरकार ने मेट्रो रेल शुरू  करने की अनुमति दे दी है .19 अक्टोबर से मुंबई के मेट्रो रेल यात्रियों को मेट्रो की सेवा पुनः उपलब्ध होने वाली है .  राज्य सरकार ने मेट्रो 15 अक्टोबर से राज्य में मेट्रो रेल चलाने सहित कई अन्य निर्णय लिए हैं . राज्य में 15 अक्टोबर  मेट्रो रेल के सञ्चालन  अनुमति मिली है जबकि मुंबई में 19 अक्टोबर  मेट्रो रेल की सुविधा यात्रियों को मिलने वाली है . अब राज्य न साप्ताहिक बाजार भी खुलेंगे .15 अक्टोबर से स्कूलों में 50 फीसदी शिक्षकों की उपस्थिति की अनुमति दी गयी है .जबकि 31 अक्टोबर तक इ स्कूलों को बंद रखने निर्णय लिया गया है . दिल्ली की तरह महाराष्ट्र भी मेट्रो रेल के सञ्चालन में नियमों पालन करना होगा . राज्य का शहरी विकास विभाग एक एसओपी जारी करेगी जिसका पालन करना होगा . मेट्रो रेल के सञ्चालन में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन , सेनेटायजर समेत अन्य नियमों का पालन करना जरुरी होगा . लाक डाउन में शिथिलता देने के बावजूद किसी प्रकार के राजनितिक कार्यक्रमों को इजाजत नहीं है . वैवाहिक समारोह व अंतिम संस्कार में 50 लोगों के शामिल  की अनुमति जा रही है . 15 से स्थानीय बाजार खोलने की अनुमति के बावजूद कांटेंमेंट जोन बाजार खोलने की अनुमति नहीं होगी .मुंबई उप नगरीय रेल सेवा आवश्यक सेवा  कर्मचारियों को ही यात्रा की अनुमति मिली हुई है . समय से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की जा रही है . अभी  तक आम लोगों ,निजी क्षेत्र  कर्मचारियों व मजदूरों को सिर्फ बसों व अन्य निजी  सेवाओं में ही यात्रा की अनुमति है . आम कर्मचारी या मजदूर को ऑटो रिक्शा व टैक्सी से अपने काम पर जाना संभव नहीं है . मुंबई ,ठाणे , पालघर ,रायगढ़  के उपनगरों के लोगों के  आवागमन का प्रमुख साधन लोकल रेल सेवा ही है जिसे मुंबई की धड़कन कहा जाता है . कोरोना के चलते मुंबई की धड़कन सिर्फ आवश्यक सेवा के लोगों के लिए ही धड़क रही है . निजी क्षेत्र व आम यात्रियों के लिए लोकल रेल सेवा कब धड्केगी इस पर लोगों की निगाहें लगी है . आम आदमी  उम्मीद है 31 अक्टोबर तक उन्हें लोकल ट्रेन की सेवा की अनुमति मिल सकती है .

संबंधित पोस्ट

कोंकण के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण का कार्य सात दिन में शुरु करें – रवींद्र चव्हाण

Aman Samachar

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए हर व्यक्ति करे स्वैच्छिक वृक्षारोपण

Aman Samachar

उद्योग जगत के प्रणेता जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा , 1938 में जेआरडी टाटा को टाटा समूह में शीर्ष पद पर पदोन्नत 

Aman Samachar

ठाणे में एम्स अस्पताल शुरू करने की केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने की मांग

Aman Samachar

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी ,मुरली मनोहर जोशी समेत 32 आरोपी सबूत के आभाव में बरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!