Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे  – दत्ता घाडगे  

ठाणे [ युनिस खान ]  भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टोबर को समाचार पत्र विक्रेता दिवस के रूप में मनाते हुए ठाणे शहर वृत्तपत्र विक्रेता असोसिएशन की ओर से भारतरथ कंपनी का उद्घाटन किया है। कोरोना के लाक डाउन के चलते आर्थिक बदहाली के शिकार हुए समाचार विक्रेता उक्त कंपनी के माध्यम से किसानों के उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाने का व्यवसाय करेंगे।

                  असोसिएशन के अध्यक्ष दत्ता घाडगे ने पत्रकारों को बताया कि  कोरोना संकट के चलते समाचार पत्र विक्रेताओं की आर्थिक स्थित दयनीय हो गयी है। समाचार विक्रेता बरसात , ठंडी व धुप सहन कर लोगों के घरों तक 360 दिन समाचार पत्र पहुँचाने का काम करते हैं।  वे बरसात में खुद भीग जाते है लेकिन समाचार पत्र को भीगने से बचाकर ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। समाचार विक्रेताओं की इसी गुणवत्ता और उनकी आर्थिक स्थिति  को देखते हुए असोसिएशन ने भारतरथ का उद्घाटन किया।  भारतरथ एप्प और वेबसाईट के माध्यम से आनलाईन पंजीकरण कर दूसरे दिन समाचार पत्र विक्रेता उत्पाद घर पहुँचाने की सेवा देंगे। किसानों के केमिकल फ्री व प्रिजर्वेटिव फ्री उच्च दर्जे उत्पाद लोगों के घर पहुँचाने का काम विक्रेता करेंगे।  किसानों के उत्पाद के साथ दुसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई मथुरा का पेठा ,आगरा का पेठा ,जयपुर का घेवर भारतरथ एप्प व वेबसाईट के माध्यम से पंजीकरण के बाद दूसरे दिन होम डिलीवरी दी जायेगी।  कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर , असोसिएशन के अध्यक्ष घाडगे , अरविन्द दातार , भारतरथ के संचालक संदीप मुले ,आप्रेशन हेड आलोक शुक्ला उपस्थित थे। विक्रेताओं को नए व्यवसाय के लिए मार्गदर्शन किया गया।  नौपाडा में नगर सेविका प्रतिभा मढवी की ओर समाचार विक्रेताओं को डिजिटल थर्मामीटर व दुर्घटना सुरक्षा बीमा की पोलिशी दी गयी।  इस अवसर पर समाजसेवी  डा. राजेश मढवी , शैलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। असोसिएशन के अध्यक्ष घाडगे ने कहा कि समाचार पत्र विक्रेताओं के आर्थिक ,सामाजिक स्तर बढाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना यूबीटी की महिला मोर्चा ने की दिवा शहर में बंद पानी की टंकियों की श्राद्ध 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी क्षेत्र में पठान पाठन को बढ़ावा देने के लिए झोपडपट्टी क्षेत्रों में मनपा की पुस्तकालय योजना शुरू 

Aman Samachar

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin

धार्मिक विवाद पैदा करने के लिए भाजपा को माफ़ी मांगनी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

 ठाणे समेत पांच जिलों के कोरोना उपायों की मुख्य सचिव ने समीक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!