Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

मुंबई ,ठाणे के 7 स्थानों में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए

मुंबई [ युनिस खान ] मुंबई , ठाणे के 7 स्थानों में महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से किया गया । कोरोना माहमारी के मद्देनजर जूम डिजिटल मीडिया द्वारा एवं सरकार के आदेश का पालन करते हुए सामान्य रूप से महाराजा अग्रसेन जयंती पर ठाणे, सांताक्रुज, मीरा  रोड, नेरुल, कोपेरखेरने नवी मुम्बई, खारघर, मुलंड, कलंबोली में शनिवार 17 अक्टूबर को माल्यार्पण व आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ । केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव आनंद प्रकाश गुप्ता (मित्तल) और समितियो के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अलकेश अग्रवाल, राजेश हलवाई,  पंकज गुप्ता, हनुमान गर्ग, युवा समिति अध्यक्ष अंकुर गोयल के मार्गदर्शन में जयंती के कार्यक्रम सम्पन्न हुए । रविवार 18 अक्टूबर को रंगारंग  कार्यक्रम नेरुल में और माता की चौकी का कार्यक्रम ठाणे पश्चिम में मंत्री अनुज अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ । अग्रोहा केन्द्रीय महिला समिति के अंतर्गत विभिन्न समितियों द्वारा “ सोलह शृंगार के गानों पर नृत्य” प्रस्तुति ( बिछुआ, बाजुबंद, मेहंदी, काजल, चुनरी, झुमका , चूड़ी, बिंदी, पायल, नोलखाहार, तगड़ी, अँगूठी आदि ) डिजिटल मीडिया ज़ूम पर सोमवार, 19 ऑक्टोबर दोपहर 4 बजे से केन्द्रीय महिला समिति अध्यक्ष मधु गोयल, केन्द्रीय मंत्री मधु गुप्ता, केन्द्रीय संयोजक रेखा गोयल के मार्गदर्शन में हुआ है। यह जानकारी ट्रस्ट के मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने दी है।

संबंधित पोस्ट

डोलाया बीच की डीप क्लीनिंग के साथ वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया

Aman Samachar

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शुरू माता महालक्ष्मी के रथ का ठाणे में किया गया स्वागत

Aman Samachar

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar

उर्दू शिक्षकों के तबादले के खिलाफ आवाज उठाने वाले नगर सेवकों को मनपा ने दिया नोटिस 

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar
error: Content is protected !!