Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

विकास कार्य शुरू करने की मांग को लेकर प्रभाग समिति कार्यालय पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ठाणे  [ युनिस खान ] वागले इस्टेट इलाके में मनपा की ओर नागरिक सुविधा व विकास कार्य नहीं किये जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से मनपा प्रभाग समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया . पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व रत्नागिरी जिला प्रभारी मनोज शिंदे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया . प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिल्पा सोनोने ,पूर्व नगर सेवक शैलेश शिंदे ,रजनी पांडेय , अंजनी सिंह ,विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे . इस मौके पर शिंदे ने कहा है कि मनपा की ओर से श्रीनगर , वागले इस्टेट आदि इलाके में नागरिक ,सुविधा व विकास के कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं . नागरिक परेशान है , सड़क आदि की खुदाई कर निर्माण कार्य अधर में छोड़ दिए गए है .सडकों का कार्य कई वर्षो से पूरा नहीं होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . नागरिकों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस को आन्दोलन करना पड़ रहा है .मनपा ने नागरिकों की समस्याओं व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य शुरू नहीं कराया तो सड़क पर उतरकर आन्दोलन करना पड़ेगा .  फोटो – प्रफुल गांगुर्डे

संबंधित पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोग्रीन रेवलूशन मुहिम के तहत कामगार हॉस्पिटल में वृक्षारोपण

Aman Samachar

देश की पहली टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग परियोजना का प्रधान सचिव ने किया दौरा 

Aman Samachar

साकेत की ओर जाने वाला कलवा पुल का पांचवां मार्ग यातायात के लिए खुला 

Aman Samachar

भिवंडी में मेट्रो निर्माण रुकने से परियोजना पूर्ण होने को लेकर उठने लगे सवाल

Aman Samachar

जिला निवासी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 ऐप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें-  दादाभाऊ गुंजाल

Aman Samachar

भाजपा विधायक की निधि से बने ओपन जिम का उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!