Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज के टीकाकरण शिविर में 700 छात्राओं ने लगवाया टीका 

भिवंडी [ युनिस खान ]  जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज में युवा स्वास्थ्य मिशन अभियान के तहत कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।  2 दिवसीय  शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए करीब 700 छात्राओं ने टीकाकरण का लाभ लिया है।
             इस अवसर पर केएमईएस सोसाइटी अध्यक्ष तल्हा फक्की, महासचिव सोहेल फक्की, प्रिंसिपल नाहिद आजम, डा. कामरान अब्बास, डा.रितू जैन, डा.वैशाली निर्मलकर, डा.तबस्सुम, डा.अरशद रईस, शाद पटेल सहित प्राध्यापक व छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।
              स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार शहर स्थित सभी कॉलेजों में युवा स्वास्थ्य मिशन अभियान के तहत कोविड-19 टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मनपा प्रशासन के निर्देश पर शहर के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जीएम वूमेन्स कॉलेज के सभागृह में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। टीकाकरण कैंप में कालेज में शिक्षारत करीब 700 छात्राओं ने टीकाकरण का लाभ उठाया।
            जीएम मोमिन वूमेन्स कॉलेज प्रिंसिपल नाहिद आजम ने छात्राओं से आह्वान किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना का खात्मा अभी नही हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्वास्थ्य बेहतरी के लिए शासन द्वारा लागू कोरोना प्रोटोकाल का पालन बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य सुरक्षा की खातिर टीकाकरण जरूर कराएं और टीकाकरण के लिए आसपास के लोगों को जागरूक किए जाने में सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar

सिडबी और शोरील स्टार्ट अप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एंड टू एंड प्लेटफॉर्म विकसित करने एक साथ आए

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर आने पहले कोविड वाररूम को अधिक सक्षम बनाने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

मनपा के बाईक एम्बुलेंस के एंटीजन टेस्टिंग व आरोग्य सेवा में उपयोग नहीं करने की जांच की मांग 

Aman Samachar

ग्लोबल समेत सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar

क्षेत्र कोई भी हो मकसद समाजसेवा होना चाहिए – राजेंद्र अग्रवाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!