Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को फिर सक्रिय करने के लिए संजीव कपूर को नियुक्त किया सीईओ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जेट एयरवेज के सफल रिजोल्यूशन आवेदक और नए प्रस्तावित प्रोमोटर जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने आज श्री संजीव कपूर को बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। श्री संजीव, इस समय ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के प्रेसिडेंट हैं। वे 4 अप्रैल, 2022 जेट एयरवेज से जुड़ गए हैं।

    ओबेरॉय समूह से जुड़ने से पहले, श्री संजीव 2016 से 2019 तक टाटा-सिंगापुर एयरलाइन संयुक्त उद्यम, विस्तारा में मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी थे। श्री संजीव के कार्यकाल के दौरान, एयरलाइन एक दिन में 9 विमानों और 40 उड़ानों से बढ़कर 38 विमान और रोज 200 से अधिक उड़ान वाली विमान सेवा हो गई थी। विस्तारा के लिए राजस्व जुटाने से लेकर ग्राहकों का सामना करने वाले काम-काज के साथ-साथ रणनीति, नेटवर्क प्लानिंग, मार्केटिंग, लॉयल्टी, इनफ्लाइट सर्विसेज, ग्राउंड सर्विसेज और प्रोडक्ट डेवलपमेंट वाले सभी उन्हें रिपोर्ट करते थे।

        विस्तारा से पहले, श्री संजीव स्पाइसजेट का नेतृत्व करते थे। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा एलसीसी है। 2014-2015 में इसके सीओओ के रूप में अभूतपूर्व कायाकल्प और नवंबर 2013 से अक्‍टूबर 2015 तक वास्तविक सीईओ के रूप में उन्होंने भारी बदलाव किए थे। यह सब सांस्कृतिक और परिचालन परिवर्तन के साथ स्वामित्व परिवर्तन और लाभदेयता के रूप में था जो कार्यभार ग्रहण करने के 15 महीनों के भीतर हुआ। यह वह समय था जब तेल की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि हुई थी और नकदी का संकट था। इस प्रक्रिया में आखिरकार भारतीय विमानसेवा उद्योग में मौलिक बदलाव आए और मूल्य निर्धारण, विपणन तथा ग्राहकों की खुशी के लिए पहले का  दृष्टिकोण बदल गया।

         व्हार्टन से एमबीए करने वाले श्री संजीव ने 1997 में अमेरिका में नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस (अब डेल्टा में विलय हो चुका है) के साथ अपने एयरलाइन कॅरियर की शुरुआत की थी। वहां उन्होंने वित्त और कॉरपोरेट योजना में काम किया। 2004 में, श्री संजीव बेन एंड कंपनी (सिंगापुर में, और बाद में डलास और लंदन में) से जुड़ गए और एयरलाइन में काम करने के अभ्यास में एक अग्रणी के रूप काम किया। इस दौरान वैश्विक एयरलाइन ग्राहकों के साथ रणनीति और प्रदर्शन सुधार / टर्नअराउंड से लेकर नेटवर्क, गठबंधन और ग्राहक अनुभव तक की परियोजनाओं पर काम किया। श्री संजीव के पिछले नियोक्ताओं में टेमासेक होल्डिंग्स, सिंगापुर और ऑरेकल कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

       जालान कालरॉक कंसोर्टियम के लीड पार्टनर और जेट एयरवेज के प्रस्तावित गैर-कार्यकारी चेयरमैन श्री मुरारी लाल जालान ने कहा, “श्री संजीव के हमारी टीम में शामिल होने से मुझे अपार खुशी हो रही है। संजीव लोगों का व्यक्ति (प्रतिनिधि) है और उनमें एक महान नेतृत्वकर्ता के सभी गुण हैं। मुझे यकीन है कि वह जेट एयरवेज का नेतृत्व करने और इसे भारत का सबसे पसंदीदा पूर्ण-सेवा वाहक बनाने में सक्षम होंगे।

संबंधित पोस्ट

स्वयंसिद्धी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता मुहिम

Aman Samachar

पुलिस के अत्याधुनिक ‘प्रहरी’ इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करे – रुपालीताई चाकनकर

Aman Samachar

मनपा सुरक्षा विभाग ने रक्तदान कर 26 / 11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin

ग्रुप लेग्रँड इंडिया, मुंबई द्वारा 100 कृत्रिम अंगों का वितरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!