Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर में चौबीस घंटे में 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 3 मरीजों की मृत्यु 

ठाणे [ इमरान खान ] शहर में चौबीस घंटे में कोरोना के 122 नए मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मृत्यु हुई है। शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1210 हो गयी है।  पिछले चौबीस घंटे में शहर के विविध स्थानों में 5631 लोगों की कोरोना जांच की गयी है जिससे 122 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने बताया कि आज 500 कोरोना मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। अब तक 51 हजार 276 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। शहर की विविध अस्पतालों में 939 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू है।  ठाणे मनपा क्षेत्र में अब तक 7 लाख ,31 हजार 314 लोगों की जांच की जा चुकी है। शहर में कोरोना मरीजों के उपचार के बाद स्वस्थ्य होने का प्रमाण 96 फीसदी है। आज मिले कोरोना मरीजों में सर्वाधिक माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 27 मरीज मिले हैं।  इसी तरह वर्तक नगर में 24 मरीज , लोकमान्य नगर सावरकर नगर में 11 , नौपाडा कोपरी में 13 , उथालसर प्रभाग समिति में 12 ,वागले प्रभाग समिति में 3 ,कलवा प्रभाग समिति में 16 ,  मुंब्रा प्रभाग समिति में 2 , दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीँ जांच के दौरान ठाणे मनपा क्षेत्र के बाहर के 12 संक्रमित मरीज मिले है। शहर में कोरोना के 122 मरीज मिलने से प्रशासन के लिए अच्छी खबर है जहाँ 500 के करीब मरीज मिलते थे वहीँ जांच की संख्या बढाने के बावजूद चौबीस घंटे में 122 कोरोना मरीज मिलने से मनपा प्रशासन के लिए राहत माना जा रहा है। 

 

संबंधित पोस्ट

आपकी बहादुरी को किन शब्दों में बयां करूँ …चिंता मत करो, जल्दी स्वस्थ हो जाओ – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Aman Samachar

ठाणे शहर में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 5 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

Aman Samachar

जीवन मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Aman Samachar

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए भव्य मनोरंजन हास्य-संगीत-कॉमेडी का लोगों ने लिया आनंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!