Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर वाहन चलाने व उसके सह यात्री को 7 दिन के कारावास की सजा

ठाणे [ युनिस खान ] थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर वाहन चलते पकडे गए एक वाहन चालक व सह यात्री को न्यायालय ने 7 दिनों कारावास की सजा सुनाया है। न्यायालय ने पहले दोनों को 10 हजार रूपये दंड की सजा सुनाया था , दंड का भुगतान न करने पर 7 दिन के कारावास की सजा सुनाया है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले के साथ यात्री को भी सजा दिए जाने के निर्णय से सहयात्री की गिरफ़्तारी हो सकती है। 31 दिसंबर रात शराब पीकर वाहन चलाने व दुर्घटना रोकने के लिए यातायात पुलिस  नाकेबंदी कर जांच शुरू किया था। उस रात पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 416 शराबी वाहन चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई किया था। रात करीब 9 बजे विटावा चौकी के निकट सुरक्षा में तैनात पुलिस दल ने   शराब पीकर मोटर सायकिल चलाने वाले को रोककर जांच किया। वहा शराब पीकर वाहन चलाते हुए मिला जबकि   उसका साथी शराब नहीं पिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 188 के   तहत कार्रवाई किया। इस मामले में न्यायालय ने प्रत्येक को दस दस हजार रूपये के दंड की सजा सुनाया। दोनों ने दंड की राशि का भुगतान नहीं किया जिसके चलते ठाणे न्यायालय ने 7 दिन के कारावास की सजा सुनाया। सजा सुनाने के बाद दोनों को तलोजा जेल भेज दिया गया है।  इस आशय की जानकारी  यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना उत्तर भारतीय जिला संगठक सप्ताह में पांच दिन पार्टी कार्यालय में करेंगे जनसंपर्क 

Aman Samachar

कलवा मनीषा नगर में म्हाडा के विकास करने से लोगों के अधिकार का घर मिलेगा 

Aman Samachar

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin

रईस स्टडी सेंटर में बी.ए.के बाद क्या,विषय पर किया मार्गदर्शन 

Aman Samachar

ऐरोली-कलवा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के दीघा रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में –  राजन विचारे 

Aman Samachar

सात वर्ष पहले बनी अवैध इमारत की छत का पलास्तर गिरने से तीन बच्चे जख्मी

Aman Samachar
error: Content is protected !!