Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के कौसा स्कूल की इमारत का विस्तार कर बनेगा जूनियर कालेज  – विरोध पक्षनेता 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा के मनपा स्कूल का दौरा करने के समय मनपा में विरोधी विपक्ष नेताr अशरफ शानू पठान ने कहा की मनपा स्कूल में करीब 7 हजार  बच्चे पढ़ते हैं . यहाँ सिर्फ दसवीं कक्षा तक की सुविधा होने के कारण गरीब छात्रों को आगे की  शिक्षा कालेज में प्रवेश और उसका खर्च सहन करना मुश्किल होता है . इसके लिए राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड से मिलकर जूनियर कालेज बनाने की मांग करेंगे .
        मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा के इस संदर्भ में हम गणेश उत्सव के बाद गृहनिर्माण मंत्री डा अव्हाड और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा , मनपा शिक्षा अधिकारी मनीष जोशी व अन्य संबंधित अधिकारयों के साथ यहाँ का एक और दौरा करके बैठक आयोजित करेंगे इसके लिए बजट का प्रयास करेंगे जिससे इमारत के निर्माण का काम जल्द शुरू हो सके .
पठान ने बताया की कौसा उर्दू स्कूल की बिल्डिंग के ऊपर एक और मंजिल का निर्माण करके जूनियर कालेज शुरू किया जा सकता है जिसके लिए हमारा प्रयास है .उन्होंने कहा की कोरोना संकट के चलते हम अभी तक चुप बैठे थे . लेकिन गणेश उत्सव के बाद हम इस कार्य में जुट जायेंगे . विरोधी पक्ष नेता ने कहा कि यहाँ स्कूल में शिक्षकों की कमी , शिक्षकों का वेतन और कई अन्य छोटी-मोटी समस्याएं और कमियां थीं जिन्हें हमने ध्यान से सुना और हम जल्द ही इन कमियों और परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास करेंगे . पठान के साथ इस दौरे में नगर सेविका अशरीन राउत , नगर सेवक ज़फर नोमानी , सोहेल लोगड़े, यूनुस शेख , नेहा नाइक व अन्य लोग भी थे .

संबंधित पोस्ट

द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड में शामिल हुआ टी-सीरीज़ 

Aman Samachar

मेडुलेंस हेल्थकेयर ने रिलायंस के साथ साझेदारी कर 5G सुविधाओं से सज्ज एम्बुलेंस किया लॉन्च 

Aman Samachar

होम अप्लायंसेज पर नए #ZindagiHit अभियान के साथ होम क्रेडिट इंडिया ने कहा लाइफ में नो समझौता

Aman Samachar

किसान मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

के विला राबोडी के नाले के चौड़ा करने में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की विधायक ने की मांग 

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में सेवासंपूर्ति समारोह का शानदार आयोजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!