Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अर्चित निशु अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को मिला यूए सर्टिफिकेट

देवघर (झारखण्ड) , अभिनेता अर्चित निशु द्वारा अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को सीबीएफसी द्वारा यूए सर्टिफिकेट दिया गया।बीते दिन फ़िल्म के निर्माता द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया।फ़िल्म के सर्टिफिकेट को लेकर वे इंतजार में थे,अब बहुत जल्द फ़िल्म रिलीज की जाएगी।नवोदित अभिनेता अर्चित निशु ने फ़िल्म के बारे में पीआरओ कुमार युडी को बताया कि यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का अनुभव मिलेगा।फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन में की गयी हैं।अर्चित की यह डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं,जबकि कई फिल्में उनकी भविष्य में आने को हैं।इस फ़िल्म का निर्माण अंजिक्य फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले की गयी हैं।जिसके निर्देशक समुद्र नील शाही,डीओपी शंकर साहू,अधीर राज,संगीतकार सूर्यकांत सिंह,गीतकार जगदीश झारखंडी,बिट्टू बेदर्दी,छोटू,लेखक शिव कुमार पायलट,एडिटर सावन मसीह नायक,एक्शन डायरेक्टर समुद्र नील शाही,कोरियोग्राफर राजू तिर्की,विनय दास व फ़िल्म के प्रचारक कुमार युडी हैं।फ़िल्म में अर्चित निशु के साथ अभिनेत्री जया पांडेय,पंकज शर्मा  आशुतोष शर्मा,जगदीश झारखंडी, प्रीतम सिंह राजपूत, अमर कुमार,अमृत चौधरी,राजीव तिवारी, शिव चौधरी,राधा जी प्रीति वर्मा,झरी महतो,    राजकुमार मौर्या,जयंत शर्मा, मिथलेश एवं राजन कुमार व अन्य ने अभिनय किया हैं।

संबंधित पोस्ट

पेयजल की समस्या से परेशान नागरिकों ने कांबे ग्राम पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Aman Samachar

सिडको एक्जिबिजन कोविड अस्पताल का दौरान कर तैयरियों की सांसद ने की सराहना 

Aman Samachar

ऐरोली के यश पैराडाइज कोविड सेंटर का नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

कांग्रेस व राकांपा ने मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Aman Samachar

कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री के विमोचन समारोह में याद किए गए मशहूर शायर जाफरी

Aman Samachar

सरकार द्वारा घोषित डेढ़ हजार रूपये ऑटो रिक्शा चालकों के बैंक खाते में जमा कराने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!