Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विधायक केलकर के प्रयासों से ट्रैफिक वार्डन को मिला प्रलंबित वेतन 

ठाणे [ युनिस खान ] यातायात संचालन व जाम की समस्या को हल करने के लिए ट्रैफिक वार्डन को ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए मनपा की ओर से नियुक्त गया है। जुलाई 2019 से अक्टूबर 2020 तक ट्रैफिक वार्डन के वेतन का भुगतान एक साल तक भी नहीं किया गया था।

           ट्रैफिक वार्डन का वेतन नहीं मिलने पर विधायक संजय केलकर ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था। वेतन को रोकने का एकमात्र कारण ठाणे मनपा की स्थायी समिति में  प्रतिशत था।  जब ये सभी वार्डन ठाणे भाजपा सचिव दत्ता घाडगे के संपर्क में आए, तो उन्होंने तुरंत मामले को विधायक संजय केलकर के संज्ञान में लाया।  ठाणे मनपा आयुक्त डा शर्मा व मनपा के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें 38 लाख रुपये का वेतन दिलाया है। आज विधायक संजय केलकर और भाजपा सचिव दत्ता घाडगे से मिलकर सभी ट्रैफिक वार्डन ने उन्हें रूका वेतन दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

संबंधित पोस्ट

एसआरए के नियमों के तहत झोपड़पट्टी पुनर्वास होगा , किस्सी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – संजय केलकर 

Aman Samachar

वार्ड लेवल एनक्रोचमेंट कंट्रोल डिपार्टमेंट में 116 कर्मचारियों का ट्रांसफर

Aman Samachar

भिवंडी में मुंबई मनपा की पाइपलाइन फूटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद

Aman Samachar

किसानों को तत्काल उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाय – कपिल पाटिल 

Aman Samachar

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए हर व्यक्ति करे स्वैच्छिक वृक्षारोपण

Aman Samachar

फ़न स्कूल इंडिया को एबलोन बोर्ड गेम के निर्माण का अस्मोडी से प्राप्त हुए अधिकार

Aman Samachar
error: Content is protected !!