Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा क्षेत्र के 190 पात्र दिव्यंगों को महापौर के हाथो दिया स्थाई घर

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के दिव्यांग व्यक्तियों को स्थाई घर देने वाली ठाणे देश की पहली मनपा है। मनपा को बीएसयूपी से मिले घर 190 लोगों को पात्रता के आधार पर लाटरी निकाल कर घर का वितरण किया है। इस आशय का उदगार महापौर नरेश म्हस्के ने व्यक्त किया है। डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह न आयोजित कार्यक्रम में महापौर म्हस्के के हाथो शहर के पात्र दिव्यंगों को बीएसयूपी के घरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप महापौर पल्लवी कदम,स्थायी समिती सभापती संजय भोईर, सभागृह नेते अशोक वैती,  विरोधी पक्ष नेते अशरफ पठाण शानू , भाजपा गटनेते संजय वाघुले, उपायुक्त अश्वीनी वाघमळे, समाज  विकास अधिकारी दशरथ वाघमारे, कार्यालयीन अधीक्षक महेश आहेर  आदि उपस्थित थे। मनपा क्षेत्र के 190 पात्र दिव्यंगों को महापौर म्हस्के के हाथो घर का कब्ज़ा दिया गया।  महापौर म्हस्के ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के  हाथों योजना का शुभारम्भ किया गया था।  कोरोना  चलते घर तैयार कर देने में विलंब हुआ है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई तथ्य हो तो अवश्य विरोध करो। आज मनपा दिव्यांग व्यक्तियों को घर दे रही है इसके पहले भी मनपा के   माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विविध योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने मनपा अधिकारीयों को निर्देश दिया कि आज जो घर दिव्यांग व्यक्तियों को दिया जा रहा है इसकी सूची तत्काल वेब साईट पर डालो जिससे किसी को संदेह करने का अवसर न मिले।

संबंधित पोस्ट

एटीसी सीएसआर फाउंडेशन इंडिया ने कनेक्टिविटी के जरिये जिन्‍दगी को बेहतर बनाने के लिये अपनी 200वीं डिजिटल  कम्‍युनिटी किया लॉन्‍च

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का संकल्प है जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी -डॉ प्रवीण वाजपेयी

Aman Samachar

केतकी वेलफेयर सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

Aman Samachar

राज्य सरकार किसी त्योहार के खिलाफ नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे – दत्ता घाडगे

Aman Samachar

प्रेमिका की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!