Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 3 – 3 लाख रूपये देने की सरकार ने दी मंजूरी

ठाणे [ युनिस खान ] भिवंडी की जिलानी इमारत दुर्घटना में मृत 38 व्यक्तियों के परिजनों को ठाणे जिलाधिकारी के माध्यम से 3 – 3 लाख रूपये का मुवाजा दिया जाएगा। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 1 करोड़ 14 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिए राशि मंजूर किया है।
           गौरतलब है कि भिवंडी शहर की नारपोली के पटेल कम्पाउंड की करीब 34 वर्ष पुरानी चार मंजिली दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।  इस इमारत में रहने वाले 38 लोगों की मृत्यु हो गयी थी जबकि 25 लोग घायल हुए थे। राज्य सरकार की ओर से इमारत दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया था।  भिवंडी मनपा की ओर से घायलों व मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी गयी थी।  वहीँ राज्य सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता की प्रतीक्षा की जा रही थी। मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 3  – 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मंत्रिमंडल ने मंजूरी दिया है।  ठाणे जिलाधिकारी के माध्यम से 1 करोड़ , 14 लाख रूपये की राशि मृतकों को आश्रितों में वितरित की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी लगाए देशी पौधे

Aman Samachar

जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के निराकरण में कोई कसर नहीं – अशफाक अहमद

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश की अवधि 3 जून 2022 तक बढ़ी – शिक्षा अधिकारी 

Aman Samachar

अग्रोहा विकास ट्रस्ट केन्द्रीय महिला समिति द्वारा अग्रसेन जयंती का आयोजन*

Aman Samachar

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का 11 दिसम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!