Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

हत्यारा के हुंकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी ओर किया आकर्षित

पटना ,  इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हत्यारा के हुंकार ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल फ़िल्म की  लगभग शूटिंग हाल ही में पूरी की गई हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों की शूटिंग ही सिर्फ शेष हैं।जो होली के पहले पूरी कर ली जाएगी।भोजपुरी इंडस्ट्री में यह फ़िल्म आकर्षण का केंद्र इसलिए बनी। चूँकि,फ़िल्म की शूटिंग को लेकर काफी समय से इंतजार लगा रहा।जिस वजह से कइयों को यह लग रहीं थी कि यह फ़िल्म नहीं बन पायेगी। परंतु,फ़िल्म के लेखक व निर्देशक ब्रजेश पाठक ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए शूटिंग पूरी कर ली।यह एक पारिवारिक व पूर्ण मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं। जिसमें कई दिग्गज व अनुभवी अभिनेता अभिनेत्री नजर आयेंगे। अर्धांगिनी फेम दी राइजिंग एक्शन हीरो सूरज सम्राट मुख्य नायक की भूमिका में हैं।जबकि,अन्य प्रमुख कलाकारों में गोपाल राय,अशोक कालरा,उदय सिंघानिया,राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव,मनोज द्विवेदी,संजय वर्मा,राहुल श्रीवास्तव,मुन्ना मोबाइल,ओमकार कुमार,बबली नायक,तृषा खान,सीमा गुप्ता,प्रियंका,धर्मेंद्र धरम, लालबहादुर जी व अन्य शामिल हैं। जबकि,इस फ़िल्म हेतु मोहम्मद खुर्शीद अकबर का विशेष आभार हैं।
लेखक व निर्देशक ब्रजेश पाठक का कहना हैं कि इस फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया हैं। सभी का अभिनय उम्दा,बेहतरीन व सराहनीय योग्य हैं। खास कर सूरज सम्राट का अभिनय देख ब्रजेश पाठक काफी प्रभावित हैं।उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म में दर्शकों को जबरदस्त अभिनय देखने को मिलेगा।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस भरपूर हैं। जबकि,इमोशन भी जबरदस्त देखने को मिलेगा। इस फ़िल्म के गीतकार शैलेश संगम व हरिश्चन्द्र,संगीतकार सूर्यकांत सिंह व चंदन,फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, डीओपी नागेंद्र राव, डांस मास्टर आर्यन देव व पीआरओ कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंबई, एमएमआर में अगले 15 से 20 सालों में 30 लाख घर बनेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” पुरस्कार जीता

Aman Samachar

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

Aman Samachar

पुलिस टीम के गिरफ्तार करने जाने पर आरोपी की संदिग्ध मौत के बाद झड़प

Aman Samachar

फेरीवाले व फुटपाथ पर धंधा करने वालों के खिलाफ मनपा की जोरदार कार्रवाई शुरू 

Aman Samachar

पुलिस कर्मियों को एन 95 मास्क व सेनेटायजर भेंट कर मनाया जन्मदिन

Aman Samachar
error: Content is protected !!