Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दसवीं बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से खुलता है बच्चों के भविष्य का मार्ग – नजीब मुल्ला 

ठाणे [ युनिस खान ] दसवीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट में आने वाली तीन छात्राओं को सम्मानित करते हुए अच्छा जरुर लगा है। अगले वर्ष इस मंच पर बोर्ड परीक्षा की मेरिट में आने वाली 30 छात्राओं को सम्मानित करने का अवसर मिला तो ख़ुशी होगी। इस आशय का उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व नगर सेवक व राकांपा अजीत पवार गुट के प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला ने कहा कि लड़कियों से सीख लेकर लड़कों को अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए परिश्रम करना चाहिए।

           मुस्लिम एज्युकेशनल व वेलफेयर असोसिएशन [ मेवा ] की ओर से रामगणेश गडकरी रंगायतन में आयोजित कार्यक्रम में किछौछा शरीफ के सज्जादा गद्दीनशीन हजरत मुईनुद्दीन अशरफ , संस्था के अध्यक्ष आरिफ अंसारी , महासचिव आफताब शेख , कोषाध्यक्ष अब्बास अली , ठाणे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय पितले , पूर्व नगर सेविका वहीदा खान समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। हजरत ने कार्यक्रम की सरहना करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षा संस्थाओं की सफलता के लिए दुआ किया। पूर्व नगर सेवक मुल्ला ने कहा कि दसवीं बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से उतीर्ण करना रेलवे टर्मिनस और हवाई अड्डे के सामान होता है। जहाँ से सभी मंजिलों के मार्ग शुरू होता है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर आगे की सफलता हासिल की जा सकती है। शिक्षा ऐसी उपलब्धि है बच्चों को कोयले से हीरा बना सकती है। उन्होंने कहा कि मैं मरीन इंजिनियर बनना चाहता था लेकिन दसवीं की परीक्षा में कम अंक आने से मेरे सपने अधूरे रह गए। शिक्षा में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां आगे हैं। अगली बार लड़के की सम्मान के लिए आगे आने चाहिए। नगर सेवक बनने के बाद मैंने संस्थाओं को मजबूत करने का काम किया। संस्थाएं मजबूत होने लोगों का विकास होता है। मेवा के संथापक इस्माईल दादन ने कहा कि ठाणे में एक अल्पसंख्यक महाविदयालय और अस्पताल शुरू करना है। इसके लिए पहले भी प्रयास हुए लेकिन जमीन की समस्या के चलते यह कार्य पूरा नहीं हो सका। मुल्ला से जमीन उपलब्ध कराने के लिए हमारा व्यक्तिगत अनुरोध है। इस दौरान विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

पिनेकल इंडस्ट्रीज देगी बिहार सरकार को 466 एम्बुलेंस

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

 आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र मेधांश बिरादर इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन बायोलॉजी परीक्षा में नेशनल टॉपर बने

Aman Samachar

शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मनपा मुख्यालय के सामने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar

राकांपा में प्रदेश महासचिव रही रेखा मिरजकर पुनः कांग्रेस में शामिल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!