Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला परिषद का 85 करोड़, 50 रूपये का बजट आज सामान्य सभा में पेश 

ठाणे [ युनिस खान ] जिला परिषद का वर्ष 2020 – 2021 का संशोधित व 2021- 2122 के लिए 85 करोड़ 50 लाख 46 हजार 500 रूपये का मूल बजट आज सामान्य सभा में उपाध्यक्ष व अर्थ समिति सभापति सुभाष पवार ने पेश किया है।

                जिला परिषद की आय का 20 फीसदी राशि जलापूर्ति , 20 फीसदी समाज कल्याण व 10 फीसदी महिला व बाल कल्याण विभाग के लिए खर्च का प्रावधान किया गया है। जिला परिषद की सामान्य सभा में जिला परिषद की अध्यक्षा सुषमा लोने , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब दांगदे , आरोग्य व बांधकाम समिति सभापति कुंदन पाटील ,कृषि ,पशुसंवर्धन व दुग्धशाला समिति सभापति संजय निमसे ,समाज कल्याण समिति सभापति नंदा उघडा ,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते , मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी सुभाष भोर , प्रकल्प संचालक छायादेवी शिसोदे , उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजिंक्य पवार व जिप सदस्य , पंचायत समिति सभापति , जिप विभाग प्रमुख , गट विकास अधिकारी उपस्थित थे। बजट में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 5 फीसदी समाज कल्याण विभाग के माध्यम से खर्च करने का प्रावधान है। महाआरोग्य शिबिर ,  ग्राम पंचायत सदस्य प्रशिक्षण कार्यक्रम , कृषि विभाग के तहत आपात कालीन परिस्थिति के लिए उपाय योजना आदि का बजट में प्रावधान है। विविध विभागों के माध्यम से सामूहिक व व्यक्तिगत लाभ के कल्याणकारी योजना को प्रमुखता देने का प्रयास करने की बजट भाषण में घोषणा की गयी है।

संबंधित पोस्ट

डोलखांब विभाग के शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के हाटस्पॉट इलाके में 30 नवम्बर तक लाक डाउन बढ़ा , मिशन बिगिन अगेन के तहत मिली छूट जारी रहेगी

Aman Samachar

ठाणे की गौरी मिसाल जनसंपर्क विषय में मुंबई विद्यापीठ में प्रथम

Aman Samachar

पूनावाला फिनकॉर्प की केयर रेटिंग अपग्रेड होकर ‘ट्रिपल-ए’ हुई

Aman Samachar

देशी बंदूक व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ी विलासराव देशमुख अभय योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!