Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कौसा , कलवा कोविड अस्पताल का निरिक्षण करने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा मुंब्रा की कोविड अस्पताल बंद होने की जानकारी मिलने के बाद निरिक्षण के लिए जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने जाने से रोक दिया। भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया व नगर सेवक संजय वाघुले समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों नेताओं ने कहा है कि गिरफ्तार किया तो भी अस्पताल का घोटाले का फर्दाफास जरुर करेंगे।

                       मनपा क्षेत्र के कलवा व कौसा में म्हाडा की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया था।  कोरोना संक्रमण में कमी आने पर अस्थाई रूप से अस्पताल को बंद किया गया था।  कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद भी दोनों अस्पताल बंद ही है। कल राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने खुद अस्पताल के उपकरण व आरोग्य साहित्य गायब होने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराने का संकेत दिया। गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड की चेतवानी के बाद मनपा प्रशासन अस्पताल में उपकरण व साहित्य लाकर अस्पताल को पूर्ववत करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया। आज अस्पताल से साहित्य गायब होने की घटना का निरिक्षण करने भाजपा नेता सोमैया , नगर सेवक वाघुले ,के नेतृत्व में रिधा रसीद , मनोहर सुखदरे , विजय वर्मा ,समेत 15 कार्यकर्ता निरिक्षण करने जा रहे थे।  भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को कलवा पुलिस ने रेतिबंदर के निकट रोक लिया।  सोमैया ने कहा है की उन्हें पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारीयों का आदेश है। पुलिस सोमैया समेत 15 लोगों को कलवा पुलिस ने गिरफ्तार कर शाम को रिहा कर दिया। सोमैया ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार को दबाने के लिए हमें अस्पताल का निरिक्षण करने से रोका गया है। इस आशय का आरोप लगाते हुए सोमैया व वाघुले ने कहा है कि अस्पताल का भ्रष्टाचार का पर्दाफास करके रहेंगे। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने कहा है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने से कोविड अस्पताल की अत्यंत आवश्यकता है ऐसे में अस्पताल बंद है। कोविड अस्पताल से उपकरण व साहित्य गायब है।  भाजपा नेताओं को अस्पताल का निरिक्षण करने से रोककर क्या छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

प्रदेश कांग्रेस का मो. तारिक फारुकी को महासचिव बनाने पर समर्थकों में ख़ुशी 

Aman Samachar

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar

एसजेवीएन ने लक्ष्‍य को बढ़ाकर वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट किया  

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का टाइटल सॉन्ग एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!