Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा के रक्तदान शिबिर में दो तृतीय पंथियों समेत 271 लोगों ने किया रक्तदान 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य में खून की कमी की समस्या को देखते हुए राकांपा कि ओर आयोजित रक्तदान शिबिर में दो तृतीय पंथियों समेत 271 लोगों ने रक्तदान किया है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा.जितेन्द्र आव्हाड के निर्देश पर शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे की अगुई में शिबिर को लोगों का अच्छा सहयोग मिला है।

                    ठाणे के एनकेटी सभागृह में राकांपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिबिर में गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने खुद रक्तदान कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।  उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राज्य के ब्लड बैंकों और आपूर्ति में कमी आई है।  मात्र सात दिन की रक्त की मांग पूरी करने के बराबर रक्त उपलब्ध है।  रक्त की कमी को लेकर राज्य के आरोग्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य की जनता को आगे आकर रक्तदान करने का आवाहन किया है। उनके आवाहन पर ठाणे राकांपा कि ओर से आज रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया।  सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के दौरान रक्त संकलन करने वाली ब्लड लाईन और रक्तदान करने वाले नागरिकों का मंत्री आव्हाड व परांजपे ने आभार व्यक्त किया है। दोनो नेताओं ने नागरिकों से रक्तदान कर राज्य में प्रयाप्त रक्त जमा कराने का आवाहन किया है। ठाणे में आयोजित रक्तदान शिबिर में सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए रेशमा काम्बले व अमृता सिंह दोनों तृतीय पंथी समेत 271 लोगों ने रक्तदान किया है। समाज की उपेक्षित इन तृतीय पंथियों ने रक्तदान किया जिसके लिए उनकी विशेष सराहना की गयी। रक्तदान शिबिर में पूर्व विरोधी पक्षनेता मिलिंद पाटील,  प्रदेश सचिव व नगर सेवक सुहास देसाई , नगर सेविका अपर्णा सालवी , सामाजिक कार्यकर्ता रुता आव्हाड ,महिला कार्याध्यक्ष सुरेख पाटील ,परिवहन सदस्य नितिन पाटील ,प्रकाश पाटील ,विद्यार्थी सेल के शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल काम्बले ,युवती शहर अध्यक्ष पल्लवी पाटील , सलीम पटेल ,प्रभाकर सावंत समेत बड़ी संख्या में राकांपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर राकांपा ने किया ईंधन दर वृद्धि का निषेध

Aman Samachar

कोविड वार रूम का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने कर्मचारियों से स्थापित किया संवाद 

Aman Samachar

मानसून व कोरोना काल में स्वच्छता के ठेके की निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रूपये सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar

वसंत डावखरे की स्मृति में कोंकण के 11 संस्था निदेशक और 165 शिक्षक सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!