Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा की 30 वर्षीय इमारत का स्लेब गिरने से  विस्थापित 21 परिवारों के पुनर्वास की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा आनंद नगर कोलीवाडा की 30 वर्ष पुरानी इमारत का स्लेब गिरने से छः लोग मामूली रूप से घायल हो गए।  बुधवार की मध्यरात्री हुई दुर्घटना के बाद मनपा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष , अग्निशमन दल व मनपा अधिकारियों ने बचाव व राहत कार्य कर जलापूर्ति व विद्युत् आपूर्ति खंडित कर दिया है। उसमें रहने वाले 21 परिवारों का पुनर्वास नहीं किये जाने से सड़क पर आ गये हैं।

                   मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में आने आनंद कोलीवाडा की विशाखा अपार्टमेंट 30 वर्ष पुरानी इमारत के स्लेब व पिलर में दरार आ गयी।  बगल की इमारत की खुदाई का काम शुरू होने से पुरानी इमारत के धोखादायक होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मुंब्रा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त सालुंखे ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से इमारत को खाली कराया गया है। चार मंजिली इमारत में 21 परिवार रहते थे। उक्त ईमारत में रहने वाले परिवारों के पुनर्वास की स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से मांग की जा रही है। यदि विस्थापित परिवारों का प्रभाग समिति स्तर पर पुनर्वास नहीं किया गया तो स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मनपा आयुक्त को मिलकर पुनर्वास करने की मांग करेंगे।

संबंधित पोस्ट

मूलाधार बारिश से परेशान 500 लोग हुए स्थानांतरित

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

देवी देवताओं की फोटो व मूर्तियों का अनादर न हों ,उचित तरह से करें विसर्जन 

Aman Samachar

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

Aman Samachar

हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत,साथी गंभीर घायल

Aman Samachar

हिंदी भाषा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर ऑनलाइन संभाषण

Aman Samachar
error: Content is protected !!