Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भाजपा की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] अग्नि सुरक्षा के बगैर उपाय व फायर एनओसी के मुंब्रा में प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल चलाने वाले प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग मनपा न भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने किया है। उन्होंने अस्पताल लगी आग चलते चार मरीजों की मृत्यु के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से की है।  उन्होंने कहा है कि बुधवार तकड़े मुंब्रा कौसा की प्राईम  क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लगने से हुई चार मरीजों की मृत्यु अत्यंत चिंता की घटना है।

                       बगैर फायर सुरक्षा के उपाय व फायर एनओसी के अस्पताल चलाने का प्रबंध ने न सिर्फ अपराध किया बल्कि उसने फायर एनओसी के बगैर अस्पताल चलकर दुर्घटना को आमंत्रित किया है। नासिक व वसई की घटना के राज्य शासन व मनपा प्रशासन स्तर पर फायर सुरक्षा , विद्युत आपूर्ति व आक्सीजन आदि  की सुरक्षा के  लिए जांच करने व विशेष अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश जारी किया गया है।  इसके बावजूद प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंध ने कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया जिससे चार निर्दोष मरीजों को जान गवाना पड़ा है। भाजपा गटनेता डुंबरे ने कहा है की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज कराने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों की इमारत ,फायर एनओसी , फायर सुरक्षा के उपाय , विद्युत् , आक्सीजन सुरक्षा जैसे आवश्यक उपाय योजनाओं के आभाव में अस्पताल चलाने पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने फायर एनओसी के बगैर चलने वाली अस्पतालों की सूची जारी करने की मनपा से मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

प्रैक्टिकली के फ्री ऑनलाइन समर वर्कशॉप के साथ, स्टूडेंट्स करेंगे फन  

Aman Samachar

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलते ही जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर किया गया 

Aman Samachar

कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पर राकांपा (अजीत पवार) कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बैंक ऑफ़ इंडिया से किया गठबंधन 

Aman Samachar

बाहर से आने वाले यात्रियों व मजदूरों की रात में एंटीजन टेस्ट के लिए रेलवे स्टेशन पर नेतात किए तीन दस्ते 

Aman Samachar

डॉ श्वेता शेजवळ भाजपा ईशान्य मुंबई जिला मंत्री नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!