Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई की तर्ज पर रिहायशी सोसायटियों को टीकाकरण व 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराने का निर्णय

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र में टीकाकरण मुहिम को तेज करने के लिए मुंबई की तर्ज कर निजी अस्पतालों के माध्यम से रिहायशी सोसायटियों में टीकाकरण करने की नीति निर्धारित करने व 60 वर्ष की आयु से ऊपर वाले वरिष्ठ नागरिकों  के लिए लाईव इन टीकाकरण का मनपा ने निर्णय लिया है।  इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को आनलाईन पंजीकरण के लिए सुबह 9 बजे व शाम को 5 बजे दो सत्र में स्लाट उपलब्ध करने का निर्णय आज बैठक में महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने लिया है।

मनपा क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण की समीक्षा के लिए मनपा आयुक्त डा शर्मा ने महापौर म्हस्के की अध्यक्ष न बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपमहापौर पल्लवी कदम , सभागृह नेता अशोक वैती ,स्थाई   समिति सभापति संजय भोईर , शिवसेना गट नेता दिलीप बारटक्के ,राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला , कांग्रेस गटनेता दीपाली भगत , भाजपा गटनेते मनोहर डुंबरे, नगर सेवक विक्रांत चव्हाण, अतिरिक्त आयुक्त  गणेश देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, उपायुक्त संदीप माळवी, अशोक बुरपल्ले, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा चारुदत्त शिंदे, वैद्यकीय अधिकारी डा जयंती देवगीकर, डा खुशबू टावरी, डा अदिती पवार आदि उपस्थित थे। बैठक न कहा गया कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार सभी केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू है। 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को आन लाईन पंजीकरण करना अनिवार्य है ,उनके पंजीकरण  लिए सुबह 9 बजे व शाम को 5 बजे दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराया जा रहा    है। नागिरिकों को पहले व दुसरे डोज के टीका के लिए आन लाईन पंजीकरण करना आवश्यक है वहीँ झोपड़पट्टी इलाके के नागरिकों के लिए कुछ केन्द्रों पर आफ लाईन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया है।  कम समय में सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाना आवश्यक है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार केंद्र बढ़ाने के बारे न नियोजन करने का प्रशासन को कार्यवाही करने का प्रस्तावित किया है।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की 514 इमारतें धोखादायक घोषित , 61 अति धोखादायक 

Aman Samachar

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तपोषण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar

यह न भूलें कि राकांपा की वजह से नरेश म्हास्के निर्विरोध महापौर बने –  आनंद परांजपे

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी ) ने औरंगाबाद औद्योगिक शहर महाराष्ट्र में अपनी नई शाखा खोली

Aman Samachar

भूटान स्टार्टअप शिखर सम्मेलन के विजेताओं ने किया वेबेल-फुजिसॉफ्ट-वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा  

Aman Samachar
error: Content is protected !!