Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण अपने आपको अधिक सक्षम बनाए – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ युनिस खान  ] महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने अपने आपको अधिक सक्षम करना चाहिए इस आशय का सुझाव नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। वे जल आपूर्ति और ड्रेनेज विभाग के अधीन आ रहे महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की  ऑनलाइन वीसी वार्षिक सर्वसाधारण बैठक में पोल रहे थे।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के पास राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू है। उन्हें पूरे करने के लिए प्रक्रिया को अधिक गति देने की आवश्यकता है। राज्य के विकास का एक महत्वपूर्ण अंग होने की वजह से इस प्राधिकरण को काम में तेजी लाने की आवश्यकता हैi प्राधिकरण के काम को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ले। एमएसआरडीसी की तर्ज पर इस विभाग में रिक्त पदों को तुरंत भरने की आवश्यकता भी उन्होंने व्यक्त की है। अगर दिए गए कार्य को प्राधिकरण समय से पूरा करने का भरोसा दिलाये तो स्थानीय निकाय उसे अधिक काम देंगी। मंत्री के निर्देशानुसार कई प्रोजेक्ट मॅनेजमेंट कंपनियों के सहयोग से काम जारी रखने का निश्चय प्राधिकरण ने किया है यह बात विभाग के अधिकारियोंने बैठक में कही है। उसके लिए टाटा कन्सल्टन्सी, शहा कन्सल्टन्सी, प्राइमो कन्सल्टन्सी, पुराणिक व्हेचर्स, एमएसपी इंटरनॅशनल जैसे प्रतिष्ठित कंपनियों की मदद लेने की बात अधिकारियोंने स्पष्ट किया है।
इस बैठक में जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, विभाग के राज्य मंत्री संजय बनसोडे, शहरी विकास राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सचिव संजय चहांदे, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव किशोर राजे निंबाळकर, शहरी विकास विभाग के सचिव महेश पाठक और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मेट्रो 5 के पीलर की सालिया गिरने से 5 मजदूर घायल 

Aman Samachar

पटेल माध्यमिक विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक खान मोहम्मद इसराइल का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन 

Aman Samachar

शहीद भगतसिंह स्मृति देशसेवा लोकहिन्द गौरव पुरस्कार से सूबेदार निलेश पाटील सम्मानित 

Aman Samachar

मणिपुर की घटना के विरोध में राकांपा कार्यकर्ताओं ने किया मौन विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

महाविकास आघाडी का धर्म पालन करना सिर्फ राकांपा की ही जिम्मेदारी नहीं – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

तेरह वर्षो से विस्थापित 110 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!