Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बंगले के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की मुख्यमंत्री से कांग्रेस ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा आयुक्त के बंगले  के नवीनीकरण पर निविदा राशि से अधिक खर्च करने के मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र दिया है। उन्होंने कहा है की रुपेश पाडगावकर की तरह दुसरे अधिकारीयों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

                  कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर ने कहा है की मनपा आयुक्त के बंगले के नवीनीकरण के लिए 50 लाख रूपये की निधि निर्धारित हुई थी। इसके बावजूद नियमों के बाहर जाकर अधिकारीयों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर दिया। उन्होंने कहा है कि किस नियम या अधिकार के तहत करीब डेढ़ करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं इसकी जांच की जानी चाहिए। मंजूर काम के अतिरिक्त बजट देने के लिए रुपेश पाडगावकर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अनुचित तरीके से काम के लिए जिम्मेदार व बार बार निरिक्षण करने वाले नगर अभियंता रविन्द्र खड्ताले व संबंधित सभी अधिकारीयों महेश अमृतकर ,भगवान् शिंदे ,सचिन भालेराव ,का निलंबन कब होगा ऐसा सवाल घाडीगावकर ने उठाया है। उन्होंने कहा है कि अतिरिक्त कार्यों कीआयुक्त की मंजूरी थी क्या यदि ऐसा नहीं है तो अन्य अधिकारीयों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों नहीं की गयी है। इस तरह मनपा में अनियमितता कर अधिकारी भ्रष्टाचार कर करते है जिस पर जिस पर ध्यान केन्द्रित करने का काम घाडीगावकर ने किया है। उन्होंने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री समेत सभी संबंधिति अधिकारी को देकर प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

Aman Samachar

ब्रह्म फाउंडेशन की ओर से भाईंदर भव्य भागवत कथा का होगा आयोजन 

Aman Samachar

होली महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों में उत्साह हुआ दुगुना 

Aman Samachar

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा रामदेव जी का जम्मा उत्सव भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक की कुल ब्याज 30.7 फीसदी बढ़कर 26,354.92 करोड़ रुपये हुए

Aman Samachar

अम्बेडकर रोड के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राकांपा में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!