Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

85 निजी अस्पतालों को मनपा ने दिया टीकाकरण की अनुमति

 आदित्य बिर्ला ग्रुप के 2200 कर्मचारियों को सिद्धिविनायक अस्पताल के टीम ने लगाया टीका

ठाणे [ युनिस खान ]  निजी कार्यालय , औद्योगिक इकाइयों व निवासी सोसायटियों के लिए टीकाकरण योजना घोषित करते हुए मनपा ने 85 निजी अस्पतालों को टीकाकरण करने की अनुमति दी  है। इस योजना के तहत आदित्य बिर्ला ग्रुप ने प्रतिदिन 500 कर्मचारियों का टीकाकरण कर अब तक 2200 कर्मचारियों को कोरोना  टीका लगाया है।                                 कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों को  टीका लगाने की मुहीम तीज गति से पूरा कराने के लिए मनपा ने निजी कार्यालय , औद्योगिक  इकाई व निवासी सोसायटी के लिए अपने खर्च पर टीकाकरण कराने की योजना घोषित किया।  इसके साथ शहर की 85 निजी अस्पतालों को टीकाकरण करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए मनपाओर से सभी अस्पतालों के डाक्टरों एवं आरोग्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक सुविधा के प्रबंधन की जानकारी दी गयी है। इस योजना के तहत वर्तक नगर की सिद्धिविनायक अस्पताल के माध्यम से आदित्य बिर्ला ग्रुप ने अपने 2200 कर्मचारियों का टीकाकरण पूर्ण किया है। टीकाकरण केंद्र की वैक्सीन के योग्य संग्रह की जिम्मेदारी बिर्ला ग्रुप की है। सिद्धिविनायक अस्पताल के एक    वैद्यकीय अधिकारी ,3 वैक्सीनेटर व 6 मेडिकल स्टाफ कुल 10 लोगों की टीम नियुक्त की गयी है। शासन के नियमानुसार कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होने के चलते सभी कर्मचारियों का पंजीकरण कराया गया। सिद्धिविनायक अस्पताल की ओर से वागले इस्टेट की आयआयएफएल निजी इकाई का टीकाकरण शुरू किया  है। मनपा ने वैक्सीन आपूर्ति कर्ताओं से वैक्सीन लेकर टीकाकरण केंद्र शुरू कराने का निजी कंपनियों से अवाहन किया है। टीकाकरण के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन मनपा की ओर से किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

आईआईएल (IIL) ने गोट पॉक्स वैक्सीन किया लॉन्च

Aman Samachar

येऊर में पुलिस अधिकारीयों की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण

Aman Samachar

ओमीक्रॉन वेरिएंट और कोरोना संक्रमण बढ़ने शहर में कड़े प्रतिबंध लागू 

Aman Samachar

हास्य इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज बेड स्टोरीज 7 जुलाई को होगी रिलीज

Aman Samachar

निर्मात्री शबनम राज को मिला झारखंड कला रत्न सम्मान

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स आईपीएल 2022 के लिए आधिकारिक डायग्नोस्टिक्स पार्टनर बने 

Aman Samachar
error: Content is protected !!