Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत तरीके से जानवरों को काटकर मांस विक्री करने वाले दो गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ]  बगैर लाईसेंस निवासी जगह में जानवर की मांस का व्यवसाय करने  वाले दो लोगों को पुलिस  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 जानवरों की मुंडी समेत1900 किलो मांस जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 4 लाख 56 हजार रूपये है। मांस  का अवैध कारोबार करने वाले भाजपा से जुड़े बताये जा   रहे हैं।  मुंब्रा की साहिल सैफ बिल्डिंग की ताल मंजिल के गाला   नंबर 3 अनधिकृत रूप से जानवर काट कर विक्री के लिए मांस रखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर छापा मारकर पुलिस ने सिकंदर मुमताज अहमद खान [ 42 ] और मोहम्मद आसिफ अकरम कुरैशी [ 28] को पुलिस ने कब्जे न ले लिया।  पूंछतांछ के दौरान उनके पास आवश्यक कागजाद नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भादवि की धारा 429 ,34 व पशु संरक्षण अधिनियम   1976 की धारा 5 , 9 , 11 और मनपा अधिनियम 1949 की धारा 331 ,335 , 336 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मांस विक्री का व्यवसाय खान का है और कुरैशी उसमें काम करता है। मुंब्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक   मधुकर कड ने बताया है कि बगैर किसी लायसेंस के कतलखाना चलाकर मांस की विक्री करने की जानकारी मिलने पर हमने कार्रवाई की है।  इस तरह के अनधिकृत कतलखाने के खिलाफ आगे भी कार्रवाई शुरू रहेगी है।  मुंब्रा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने असम राइफल्स के साथ एमओयू किया साइन

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल ने उन्नत तकनीक की शुरुआत कर की बैरिएट्रिक सर्जरी

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने लॉन्च किया बॉब अर्थ ग्रीन डिपॉजिट्स 

Aman Samachar

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भिवंडी में तृतीय पंथी मतदाता पंजीकरण विशेष शिविर का किया दौरा

Aman Samachar

आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर मोर्चा निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!