Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविन एप्प पर 50 फीसदी पंजीकरण व 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण होगा 

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार ने कोविन एप्प में नया बदलाव किया है जिसके चलते शहर में 50 फीसदी कोरोना टीका के लिए आनलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य है। वहीँ 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।  इससे आन लाईन पंजीकरण में आने वाली समस्या से काफी हद तक नागरिकों को राहत मिलने वाली है।  मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने कहा है कि सभी टीकाकरण केन्द्रों के दैनिक टीकाकरण की समय सारिणी में बदलाव किया जाने वाला है।
                   कोरोना प्रतिबंधक टीका लगवाने के लिए कोविन एप्प पर आन लाईन पंजीकरण कराना अनिवार्य था।  जिसमें केंद्र सरकार ने बदलाव करते हुए आन लाईन पंजीकरण की सीमा 50 फीसदी कर दिया है।  अब 50 फीसदी वाक् इन पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन शाम छः बजे दुसरे दिन के टीकाकरण की समय सारिणी कोविन एप्प पर प्रकाशित की जायेगी। इसके लिए टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ न लगाकर नागरिक अधिक से अधिक आन लाईन पंजीकरण कर टीका का लाभ लें। इस आशय का आवाहन मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नागरिकों से किया है। मनपा की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु के अधिकांश नागरिकों का टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। जिसके चलते अब प्रति मंगलवार व शनिवार सप्ताह में दो दिन सभी टीकाकरण केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। अन्य दिनों में 30 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को सभी केन्द्रों पर टीका लगाने का काम किया जा रहा है।  मनपा सभी घटकों व वंचित घटकों का टीकाकरण पर कोरोना प्रतिबंधक सुरक्षा करने का प्रयास कर रही है।  नए बदलाव से नागरिकों को आन लाईन पंजीकरण में आने वाली समस्या से काफी हद तक छटकारा मिलने वाला है।  भीडभाड और समय की बर्बादी रोकने के लिए आन लाईन पंजीकरण अच्छा उपाय है।

संबंधित पोस्ट

बारवी जलाशय परियोजना प्रभावितों को नौकरी के लिए शिविर लगाया जाए – कपिल पाटील 

Aman Samachar

एका ने उन्नत फास्ट चार्जिंग बैटरी समाधान के लिए लॉग 9 के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

मनसे महिला इकाई का शहर अध्यक्ष व दो उप शहर अध्यक्ष नियुक्त कर विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी

Aman Samachar

दिवा आग लगाने से घर गिरा महिला की मृत्यु

Aman Samachar

जिला परिषद का 85 करोड़, 50 रूपये का बजट आज सामान्य सभा में पेश 

Aman Samachar

सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने असम राइफल्स के साथ एमओयू किया साइन

Aman Samachar
error: Content is protected !!