Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

व्यापारी व नागरिक कचरा फेकने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करें – प्रतिभा पाटिल

भिवंडी  [ एम हुसेन ]  भिवंडी शहर में दुकानों से प्रतिदिन भारी मात्रा में कचरा निकलता है जो सुबह तक सड़कों पर बिखरा रहता है।इसकी अनेकोबार शिकायत मनपा महापौर श्रीमती प्रतिभा विलास पाटिल से की गई थी।जिसके कारण उन्होंने दुकानों से निकले वाले कचरे को सड़कों से मुक्त करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली को प्रत्येक प्रभाग समितियों की मुख्य सड़कों पर सुबह तीन चक्कर व रात में तीन चक्कर लगाने के लिए निर्देश दिया गया है।
              जिसका उद्घाटन आज महापौर ने किया है,वहीं नागरिकों से आह्वान करते हुए महापौर श्रीमती प्रतिभा पाटील ने कहा कि दुकानदार अपने दुकान का कचरा इसी ट्रैक्टर ट्राली में डालें जिसके कारण भिवंडी कचरा मुक्त शहर बन सके। उक्त उद्घाटन के अवसर पर उपमहापौर इमरान वली मोहम्मद  खान, आरोग्य विभाग उपायुक्त दीपक झिंजाड, आरोग्य विभाग सहायक आयुक्त प्रीती गाडे, आरोग्य विभाग प्रमुख हेमंत गुलवी, प्रभाग समिति 5 के प्रभाग अधिकारी गिरीश घोष्टेकर , जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले और सभी आरोग्य निरीक्षक,अन्य आरोग्य कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।
                बतादें कि इस अवसर पर महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने कहा कि यह ट्रैक्टर ट्राली प्रत्येक प्रभाग समिति के मुख्य सड़कों पर चक्कर लगाऐगी ।इसमें कचरा डालकर नागरिक मनपा का सहयोग करें जिससे जगह जगह पर रखा कचरा कुंडी से भिवंडी मुक्त होगी परिणामस्वरूप स्वच्छ व सुंदर भिवंडी का सपना साकार होगा ।

संबंधित पोस्ट

पिनेकल इंडस्ट्रीज देगी बिहार सरकार को 466 एम्बुलेंस

Aman Samachar

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

राकांपा के रोजगार मेले में 80 लोगों को मिली मौके पर नौकरी

Aman Samachar

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar

ऐरोली के यश पैराडाइज कोविड सेंटर का नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!