Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवाब मलिक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पत्रकार , सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित 

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  केबिनेट मंत्री नवाब मलिक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खारघर स्थित राकांपा पनवेल शहर जिला द्वारा कोरोना योद्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक पनवेल शहर जिला उपाध्यक्ष आर एन यादव द्वारा पत्रकारों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं को शाल व कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर आर एन यादव ने बताया कि हम अपने लोकप्रिय नेता मंत्री नवाब मलिक के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व 20 वर्षों से निरंतर उक्त प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं ,जिसमें मेडिकल कैम्प,रक्तदान शिविर, खाद्यान्न सामग्री का वितरण सहित आवश्यकतानुसार जरूरतमंदों की सहाता तथा साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन का समावेश है जो भविष्य में भी आयोजित करते रहेंगें ।नवाब मलिक जी के नेतृत्व में तथा उनके अनुयायी के रूप में हम सभी राकांपा के एक सिपाही के रूप में निस्वार्थ भाव से आम नागरिकों की सेवा करने में कार्यरत हैं । उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में पत्रकार एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तोशेष शुक्ला व लंतरानी मीडिया हाउस की निदेशक मुरव्वर सुलताना उपस्थित थी । जहां हिंदी,मराठी,उर्दू  के पत्रकारों सहित टी वी न्यूज चैनल के पनवेल,नवी मुंबई, मुंबई,कल्याण व भिवंडी के पत्रकार भारी संख्या में उपस्थित थे ,उपस्थित सभी पत्रकारों को कोरोना योद्धा से  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी ने किया  ।

संबंधित पोस्ट

एनईएमएल के लिए क्लीयरिंग बैंक बनने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल के साथ किया एमओयू साइन

Aman Samachar

मुंब्रा खाड़ी में तैरने गए तीन लड़कों में दो को निकला गया ,तीसरे की सुबह होगी तलाश

Aman Samachar

वन नेशन वन इलेक्शन बीजेपी की वोट हथियाने की साजिश – भूपेश बघेल 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 475 इमारतें धोखादायक घोषित , 65 इमारतें अतिधोखादायक

Aman Samachar

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

Aman Samachar

भारत में वीएलसीसी का 100 वां इंस्टिस्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन जम्मू में खुला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!