Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

ठाणे [ युनिस खान ] वकील समाज के महत्वपूर्ण घटक होने के साथ नागरिकों को न्याय दिलाने का काम करते हैं।  कोरोना काल भी उनका कार्य शुरू होने से अनेक लोगों के संपर्क में आना होता है।  जिसके चलते आज ठाणे सत्र न्यायालय में वैक्सीनेशन आन व्हील मनपा के उपक्रम के तहत बार कौंसिल के सहयोग से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।  इस दौरान नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व महापौर नरेश म्हस्के ने भेट देकर वाकिलों से संवाद स्थापित किया। वकीलों ने पालकमंत्री शिंदे व महापौर म्हस्के का आभार व्यक्त किया है।

                 वैक्सीनेशन शिविर के दौरान स्थानीय नगर सेवक सुधीर कोकाटे , ठाणे जिला बार कौंसिल के अध्यक्ष प्रशांत कदम , सदस्य गजानन चव्हाण ,  प्रमुख जिला न्यायाधीश रविन्द्र जोशी , न्यायाधीश ब्रह्मे , भक्त , तांबे के अलावा वकील , न्यायालय अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे।  इससे पहले मनपा के वाडिया दवाखाने में तीन बार वकीलों के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम मनपा की ओर आयोजित किया गया। महापौर म्हस्के ने कहा है कि वकील लोगों को न्याय दिलाने के कार्य करते हुए अनेक लोगों के संपर्क में आते है।  कोरोना काल में न्यायालय का काम सीमित दायरे में शुरू था और विशेष न्यायालय चल रहे थे।  जिससे वकील अनेक लोगों के संपर्क में आ रहे थे। आज 18 वर्ष व उससे अधिक के सभी वकीलों , अधिकारीयों , कर्मचारियों व न्यायाधीशों के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालकमंत्री शिंदे व महापौर म्हस्के से वैक्सीनेशन आन व्हील कार्यक्रम में भेट देकर वकीलों व कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर हालचाल पूंछा . इस दौरान जिला बार कौंसिल के पदाधिकारी व अधिकारीयों ने आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

परिवहन उप प्रबंधक को निलंवित करने की मांग को लेकर समिति सदस्य दी आन्दोलन की चेतावनी

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली

Aman Samachar

प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख शरद पवार के बारे में आपत्तिजनक बयान देने पर राणे बंधुओं के खिलाफ में मामला दर्ज  

Aman Samachar

भिवंडी और शील-मुंब्रा-कलवा उपभोक्ता टोरेंट पावर द्वारा सर्वेक्षण की अफवाह पर विश्वास न करें

Aman Samachar

आगामी मनपा आम चुनाव के लिए अंतिम प्रभाग रचना घोषित

Aman Samachar
error: Content is protected !!