Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी के खदान में तैरने गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु 

भिवंडी  [ एम हुसेन ] मित्रों के साथ वृक्षारोपण कर खदान में तैरने गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गयी है । उक्त घटना भिवंडी तालुुुुका के पोगांव में बुधवार की शाम हुई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू किया लेकिन   अंधेरा होने के कारणकाम रोककर गुरुवार को पुनः तलाश करने पर दोनों युवकों की लाश मिली ।
        पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद यासिम मोहम्मद ईस्लाम शेख [15 ] निवासी.शांतीनगर व मोहम्मद इम्रान वकिल अहमद खान [18 ]  निवासी.गायत्री नगर की खदान में डूबने  मृत्यु हुई है। दोनों अपने मित्रों के साथ म्हस्करपाडा ,पोगांव स्थित खुली जगह पर नीम का वृक्ष लगाने के लिए गए हुए थे ,परंतु उस समय 8 मित्रों ने वहा एक खदान के तालाब में तैरने का निर्णय लिया और सभी पानी में तैरने के लिए उतर गए। यासीम व इम्रान यह दोनों पानी में तैरने के लिए कूद गए लेकिन पानी की गहराई का अंदाज न होने के कारण वे डूबने लगे। दोनों को पानी में डूबता देखकर इनके मित्रों ने चीखकर आसपास के नागरिकों सेबचाने की गुहार लगाया। नागरिको ने अग्निशमन दल सहित पुलिस को घटना की जानकारी दी । सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तालुका पुलिस व अग्निशमन दल दोनो डूबे युवकों की तलाश करने का प्रयत्न किया परंतु अँधेरा होने के कारण तलाश कार्य रोकना पड़ा। गुरुवार को सुबह 7 बजे से तलाश कार्य शुरु करने के बाद इम्रान व यासीम दोनों युवकों की लाश मिली।

संबंधित पोस्ट

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने किया श्री राणीसती दादी मंगलापाठ

Aman Samachar

कोरोना जेएन-वन वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क रहे – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

वसई, मुंबई का उभरता हुआ इंटरकोस्टल रिहाईशी ठिकाना

Aman Samachar

शेख इरफान अनवारुल हक बने राकांपा उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष 

Aman Samachar

20.5 KM/L के माइलेज के साथ रेनो काइगर इस सेगमेंट में सबसे बेहतर वाहन बना

Aman Samachar

महगाई , बेरोजगारी को लेकर राकांपा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!