Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपवन तालाब में तैरने गया युवक पानी में डूबा , देर शाम तक तलाश जारी 

ठाणे [ युनिस खान ] आज शाम उपवन तालाब में तैरने गए दो युवकों में एक डूब गया है।  घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन , अग्निशन दल व टीडीआरएफ के जवान खोज में जुट गए।

               मिली जानकारी के अनुसार वागले इस्टेट के हजुरी की सिराज खान चाल में रहने वाला सोहेल बेग [ 24 ] व अरबाज इब्राहीम शेख दोनों आज शाम छः बजे उपवन तालाब में तैरने गए थे।  तालाब के पानी में उतरने के बाद तैरना न जमने के कारण सोहेल बेग तालाब में डूब गया।
            इसकी सूचना मिलते ही मनपा आपदा प्रबंधन , अग्निशमन दल ,टीडीआरएफ व पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दिया।  तालाब में डूबे युवक की तलाश सवा नौ बजे रात स्कूबा ड्रायविंग टीम की मदद से खोजकर निकालने में सफलता मिली है।  तालाब व खदान में भरे पानी में युवकों के नहाने व तैरने जाने से गत माह कई लड़कों की डूबने से मृत्यु होने की घटना हुई है। इसके बावजूद तालाबों व खादन में भरे पानी में तैरने व नहाने जाने वाले युवकों पर कोई असर नहीं पड रहा है।  इसके लिए प्रशासन व अविभावकों को ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

वर्ल्ड टूरिज्म डे 2023 : यादगार रोड ट्रिप्स के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत की टॉप 5 कारें

Aman Samachar

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये  देने की घोषणा की

Aman Samachar

शाहपुर – मुरबाड – खोपोली मार्ग को तत्काल छह मीटर चौड़ा कराया जाय – कपिल पाटील 

Aman Samachar

पुणे की ज्वेलर्स की दूकान में सेंधमारी करने पटना हवाई अड्डे से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते ही तीन आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!