Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चर्मकार की मांग को लेकर आरपीआई एकतावादी अध्यक्ष ने शोले स्टाइल में किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू प्रतिबंध से जूता चप्पल की सिलाई करने वाले कामगारों के सामने भुखमरी का संकट मडराने लगा है। उन्हें व्यवसाय करने का अवसर देने की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी एकतावादी के जिला अध्यक्ष राजाभाऊ चव्हाण ने उड़ान पुल के निर्माणाधीन खम्भे पर चढ़कर शोले स्टाइल में आन्दोलन किया।

आरपीआई एकतावादी के नेता भैयासहेब इन्दिसे के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष चव्हाण आज रेलवे स्टेशन के निकट कोपरी के निर्मंधीन पुल के खम्भे पर चढ़कर शोले स्टाइल में आन्दोलन किया।  वे खंभे पर चढ़कर कह रहे थे कि चप्पल की सिलाई करने वाले गटई कामगार लाक डाउन के प्रतिबन्ध से भुखमरी के कगार पर पहुँच गए है। सड़क किनारे चप्पल सिलाई का व्यवसाय करने वाले चर्मकार को घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। चर्मकार का काम करने वालों को प्रतिबन्ध से अलग रखने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था की अनेक बार जिलाधिकारी व मापा प्रशासन से पत्र व्योहार करने किया है।  इसके बावजूद विकास योजना में प्रभावित चर्मकार का व्यवसाय करने वालों को अभी तक स्टाल स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं दी गयी है।  उक्त दोनों मांगों को लेकर चव्हाण ने आन्दोलन किया।  आन्दोलन को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी।  स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर नीचे उतरने का अनुरोध कर रही थी।  बचाव के लिए अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचकर नीचे उतरने का आवाहन कर रहे थे।  करीब दो घंटे तक आन्दोलन चला।

संबंधित पोस्ट

अलिबाग तालुका में रेवस और कारंजा के बीच पुल का काम जल्द ही शुरू होगा

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में पत्रकारिता को निष्पक्ष व सच के साथ चलने का किया गया आवाहन

Aman Samachar

मनपा के आरक्षित भूखंडों से अविलंब अतिक्रमण हटाने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

भिवंडी के नए मनपा आयुक्त म्हसाल ने अपना पदभार संभाला 

Aman Samachar

ओबीसी समाज की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने किया तहसीलदार कार्यालय पर ढोल बजाओं आंदोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!