Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी क्लब भिवंडी सेंट्रल ने किया डॉक्टरों एवं सीए को सम्मानित

 भिवंडी [ एम हुसेन ] रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी सेंट्रल द्वारा डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के डॉक्टरों एवं सीए को सम्मानित किया गया है ।
               रोटरी क्लब सेंट्रल के चेयरमैन महेश खड़के एवं पूर्व चेयरमैन नीलेश पारीख के नेतृत्व में बिपिन सावला, सतीश भोजने, सचिन सर, विनायक चौधरी, नीता भोईर, अरविंद भोईर, प्रताप देसले, अजय नायक सहित अन्य सभी रोटेरियन सदस्यों ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के डॉक्टरों एवं सीए के घर एवं उनके कार्यालय जाकर पुष्पगुच्छ और रोटरी क्लब का सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। जिसके लिए डॉक्टरों एवं सीए ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने काम को और अच्छे से करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। इस अवसर पर डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे लोगों के सम्मान और प्यार की वजह से ही सभी डॉक्टर कोरोना जैसी महामारी में आगे बढकर देश की सेवा कर पाएं हैं ,यह सम्मान उन्हें भोजन से भी ज्यादा ताकत देता है। चेयरमैन महेश खड़के ने कहा कि रोटरी क्लब भिवंडी ऐसे ही भविष्य में भी सभी डॉक्टरों का सम्मान करता रहेगा, ताकि उनके अंदर का विश्वास कभी कम न होने पाए । जिस तरह से इस वैश्विक महामारी में देवदूत बनकर सबसे आगे रहकर देश की सेवा की है। ठीक उसी प्रकार आगे भी देश की सेवा बड़ी ही तन्मयता से करते रहें । रोटरी की तरफ से सम्मानित होने वाले सभी सीए ने रोटरी क्लब सेंट्रल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते दो नेताओं को देना पड़ा पुलिस सुरक्षा

Aman Samachar

सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह के उर्स में हज़ारों श्रद्धालुओं की शिरकत, मांगी अमन-ओ-सलामती की दुआएं

Aman Samachar

वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरुरत – डा अनिल काकोडकर 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से “डिजिटल सर्विस आउटलेट” का शुभारंभ 

Aman Samachar

रसोई गैस दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया आन्दोलन

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 13 निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!