Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मैजिकब्रीक्स ने रियल एस्टेट सेक्टर की अप -टु -डेट जानकारी के लिए लाई नई सुविधा मैजिकहोम्स

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड एक दशक में हाई पर है। पिछले साल प्रॉपटी की कीमतों में लगभग 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस डिमांड ने नए प्रॉजेक्ट की तरफ इन्वेस्टरों की रूचि बढ़ाई है। इन उभरते रुझानों के बीच भारत के अग्रणी रियल एस्टेट प्लैटफॉर्म मैजिकब्रीक्स ने नई सुविधा मैजिकहोम्स लॉन्च किया है।
         रियल एस्टेट प्लैटफॉर्म मैजिकब्रीक्स के सीईओ सुधीर पाई ने कहा कि किसी प्रॉपटी को खरीदने के लिए कस्टमर्स के लिए विश्वसनीय जानकारी के आधार पर निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। ऐसे मे हम कस्टमर्स को नए प्रॉजेक्ट को लेकर सही निर्णय लेने के लिए अप -टु -डेट और आवश्यक जानकारी मुहैया कराएंगे। कस्टमर्स की सहायता के लिए रेरा (RERA ) जैसे अथॉरिटी के अधिकारियों से नए प्रॉजेक्ट की प्रमाणिकता सहित तमाम जानकारी से लैस होगे। इससे कस्टमर मास्टरप्लान, बिल्डर के इतिहास, टाइमलाइन और इससे जुड़े अपडेट, प्राइस ट्रेंड सहित अहम फैक्टर के आधार पर प्रॉजेक्ट का मूल्यांकन कर सकते है।
       मैजिकब्रीक्स प्लैटफॉर्म के प्रॉडक्ट हेड विवेक कुमार ने कहा कि बदलती प्राथमिकताओ के साथ जो नई सुविधा है, वो ग्राहकों को कीमतों की तुलना करने, रुझान का आकलन करने में सहायता करने के लिए सिंगल -विंडो के रूप में काम करती है।

संबंधित पोस्ट

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और ऑरियोनप्रो सॉल्यूशंस द्वारा कार्यान्वित ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

Aman Samachar

भोजपुरी गाना कइसे पास हो गईलु प्राइम टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar

कैथौला रियासत के कुंवर यादवेन्द्र बहादुर सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक बने बिनोद कुमार

Aman Samachar

ईंट भट्ठा व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा – कुंदन पाटील

Aman Samachar

किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!