Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विशेष मुहीम में 583 ऑटो रिक्शा चालकों को लगाया कोरोना का टीका

 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] ऑटो रिक्शा , टैक्सी चालक प्रतिदिन अनेक लोगों के संपर्क में रहते हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका होती है। मनपा ने नेरुल व ऐरोली अस्पताल में विशेष टीकाकरण मुहीम के तहत 583 आटोरिक्शा चालकों को टीका लगाया है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के आदेश पर विविध घटकों का टीकाकरण करने के लिए विशेष मुहीम चलाई जा रही है।

कोरोना की संभावित तीसरी आने से पहले मनपा ने अधिकांश लोगों का टीकाकरण करने का प्रयास कर रही है। वंचित , बेघर , रेड लाईट एरिया , पुल के नीचे और फुटपाथ पर रहने वाले जिनके पास कोई प्रमाण नहीं है ऐसे सभी घटकों का टीकाकरण करने के लिए मनपा विशेष मुहीम शुरू की है। मेडिकल स्टोर में काम करने वाले 250 कर्मचारियों , होटल व रेस्टोरेंट में काम करने वाले 827 कर्मचारियों का 5 सत्र में टीकाकरण किया गया है।  सैलून व ब्यूटी पार्लर में कम करने वाले 338 लोगों का ३ सत्र में टीकाकरण किया है।  आज नेरुल के माँ साहेब मीनाताई ठाकरे अस्पताल में 355 और ऐरोली की राजमाता जिजाऊ अस्पताल में 228 ऑटो रिक्शा चालकों का टीकाकरण किया गया है इसमें 5 महिला ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है।

संबंधित पोस्ट

बतौर निर्देशक दीपक जे चौहान की डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं यार बदल न जाना

Aman Samachar

नागरिकों के लिए प्रयाप्त पानी की व्यवस्था होने तक नए निर्माणों को पानी न दिया जाए – संजय केलकर 

Aman Samachar

बारवी जलाशय परियोजना प्रभावितों को नौकरी के लिए शिविर लगाया जाए – कपिल पाटील 

Aman Samachar

भारत के प्रमुख टेलीशॉपिंग नेटवर्क – नापतोल ने अपने कस्टमर केयर ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए ईबिक्सकैश को चुना 

Aman Samachar

वाल बाउंड्री के बाद बाबा ब्रह्मचारी धाम पर इंटर लॉकिंग भी बनवाया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने 

Aman Samachar

आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!