Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को पूरे देश में पठन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. प्रतियोगिता में भिवंडी मनपा उर्दू स्कूल नंबर 65 के चौथी कक्षा की छात्रा जिकरा इरफान अंसारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
             डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर राज्य भर के सैकड़ों छात्रों ने एक भव्य ऑनलाइन राज्य पठन प्रतियोगिता में संस्थान को अपने वीडियो प्रस्तुत किए थे. इस प्रतियोगिता में जिकरा इरफान अंसारी का पठन उनकी पठन शैली और वक्तृत्व कौशल पर आधारित है.उन्होंने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है.उनकी सफलता और उनके टीचर इकबाल अंसारी की हर जगह सराहना हो रही है.छात्रा की सफलता पर मेयर प्रतिभा विलास पाटिल, आयुक्त सुधाकर देशमुख, स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ ज़िकरा अंसारी की सराहना की है और उनकी आगे की अच्छी शैक्षणिक यात्रा की कामना की है.

संबंधित पोस्ट

दहीहंडी उत्सव आयोजित न कर कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों को किया सम्मानित

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी छात्रावास, आश्रम स्कूल आज से बंद- जिलाधिकारी 

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एडवांस्ड रेलवे सीटिंग सिस्टम की एक नई रेंज पेश की

Aman Samachar

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Aman Samachar

विधायक निधि से मनपा को मिली दो एम्बुलेंस का लोकार्पण 

Aman Samachar

कोरोना लाक डाउन के चलते आठ माह से बंद धार्मिक स्थलों में आज से पूजा व इबादत शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!