Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान 

सुल्तानपुर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पर्यावरण को समर्पित हरित जीवन पत्रिका एवम संस्था द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर सुल्तानपुर के आनापुर नारायण गंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में नीम का पौधा लगाकर उनके सभी सपनों को हकीकत में बदलने का संकल्प लिया गया।
         मीडिया से बात करते हुए पत्रिका के उत्तर प्रदेश ब्यूरोचीफ  मुमताज अली ने बताया कि यहां प्राथमिक विद्यालय में 105 वर्षीय वयोवृद्ध गुरु ईश नारायण पांडेय के हाथों इसका शुभारंभ किया गया। हम पूरे उत्तर प्रदेश में विद्यालयों तथा अधिकांश खाली स्थानों पर पौधा लगाकर आयरन लेडी के रूप में प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे ।आज वह हमारे बीच नहीं हैं फिर भी उनके पद चिन्हों पर चलने वाले नेताओं से बात करके हम इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे । पूरे उत्तर प्रदेश को हरा भरा रखने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
              पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और फौलादी महिला इंदिरा गांधी को नमन करने के बाद शुरू हुए इस अभियान में हरकेश धूरिया , मोहम्मद यासीन  , मनोज पांडेय , मुबारक अली, यशवंतराव, इजहार अलवी, जय प्रकाश शर्मा ,अनीश अली ,महेश यादव, आदि युवकों का काफी सहयोग रहा।

संबंधित पोस्ट

चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने का पालकमंत्री शिंदे ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar

ऐरोली व घनसोली विभाग में शुरू अनधिकृत निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा 

Aman Samachar

गरीब जरुरामंद लोगों के भूख मिटाने का सहारा बने दानदाताओं के मुफ्त भोजनालय

Aman Samachar

तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाली माँ बेटी को गिरफ्तार कर बच्चे को कराया मुक्त 

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षा का तुलनात्मक और विश्लेषणात्मक तरीके से करें अध्ययन – शैलेन्द्र मिश्रा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!