Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

झाड़ियों में खोये शहीद उद्यान को श्रमदान कर विधायक केलकर ने किया स्वच्छ 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा की उपेक्षा के चलते झाड़ियों में गुम कोलशेत के शहीद किशोर पाटिल उद्यान की विधायक संजय केलकर ने लोगों के सहयोग से पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। उनकी अपील करते ही जनभागीदारी से उद्यान की सफाई कराई गई।  उन्होंने कहा की मनपा के सत्ताधारी दल अपने निजी स्वार्थ के अलावा नागरिकों की सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
मनपा प्रशासन की उपेक्षा से झाड़ियों में भूमिपुत्र मैदान झाड़ियों में खो गया था।  विधायक केलकर की अपील के बाद जनभागीदारी के माध्यम से उसकी साफ़ सफाई की गयी है। स्थानीय लोगों ने विधायक केलकर को कोलशेत वर्चा गांव में शहीद किशोर पाटिल उद्यान की हालत खराब होने की जानकारी दी थी। यहां से हरेश पूर्णेकर ने अपने साथियों को लेकर विधायक केलकर के साथ दौराकर निरिक्षण किया।  इस दौरान विधायक केलकर ने उद्यान की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से श्रमदान करने का आवाहन किया।  10 साल पहले इस उद्यान को बनाया गया था।  लेकिन प्रशासन और स्थानीय नगर सेवकों की उपेक्षा के कारण पार्क झाड़ियों में गायब हो गया था। विधायक केलकर ने नागरिक सुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 

 

संबंधित पोस्ट

राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में युवक कांग्रेस की ओर से  टीकाकरण शिबिर लगाया 

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का डा. भाऊसाहेब दांगदे ने संभाला पदभार 

Aman Samachar

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने जीते दो अवार्ड

Aman Samachar

अतिधोखादायक इमारतों को खाली कराके तोड़ने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख से मिलकर मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने लिया आशीर्वाद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!