Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू 

ठाणे [ युनिस खान  ] जिले में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है 1 जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता मंजिकरण किया जायेगा।  इसके लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश नार्वेकर ने बताया कि 13, 14, 27 एवं 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश के दिन पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले के युवाओं से इस अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है।
ठाणे जिले में 2022 में स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं।  जिसके चलते यह अभियान नये मतदाताओं के पंजीकरण में उपयोगी सिद्ध होगा।  अंतिम मतदाता सूची में 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वालों के नाम शामिल किए जाएंगे।  ताकि आने वाले चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।  इसके लिए 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां को अपने निकटतम मतदाता पंजीकरण कार्यालय अथवा एनवीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील जिलाधिकारी नार्वेकर ने की है।
किसी मृतक रिश्तेदार का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए यदि दो स्थानों पर केवल एक ही नाम दर्ज है तो किसी एक नाम को हटाने के लिए प्रपत्र संख्या 7 भरें।  मुख्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एवं मतदाता पंजीकरण कार्यालय में प्रकाशित प्रारूप सूची में मतदाताओं को यह सत्यापित करना होता है कि उनके नाम, जन्म तिथि, आयु, फोटो पहचान पत्र संख्या, लिंग, पता, निर्वाचन क्षेत्र, मतदाता सूची में रिश्तेदार का नाम, उनके साथ संबंध आदि सही हैं। उप जिला चुनाव अधिकारी अर्चना कदम ने कहा कि यदि आप इस संबंध में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको फॉर्म नंबर 8 भरकर मतदाता पंजीकरण कार्यालय या ऑनलाइन जमा करना होगा।

संबंधित पोस्ट

मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

ट्रक से 10 टन लोहे की सरिया चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

Aman Samachar

मुंबई – ठाणे में इलेक्ट्रिक वाहनों में अवैध परिवर्तित 605 वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

Aman Samachar

गटई कामगारों की समस्या का एक माह में हल , कंगना राणावत को देश से बाहर किया जाए – सामाजिक न्याय राज्यमंत्री 

Aman Samachar

कलवा पूर्व मनपा स्कूल में कोरोना का टीकाकरण केंद्र शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

 बकरा ईद व अषाढ़ी एकादशी भाईचारा व अमन शांति से मनाएं – योगेश चौहाण

Aman Samachar
error: Content is protected !!