Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग में लाखों रूपये का माल जलकर राख

भिवंडी [ युनिस खान ] पावरलूम क्षेत्र मूलचंद कंपाउंड में रात्रि करीब 3 बजे बन्द पावरलूम कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए की पावरलूम मशीन, वारपीन सहित यार्न, कपड़ा जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब 2 घंटे में बुझाने में सफलता प्राप्त किया है।
             मिली जानकारी के अनुसार मूलचंद कंपाउंड स्थित नारायण कंपाउंड में विनयकुमार सिंह-श्रीराज सिंह के पावरलूम कारखाने में रात्रि 3 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पावरलूम में व्याप्त भारी मंदी की वजह से पावरलूम कारखाना रात्रि की शिफ्ट में बंद था जिससे कोई भी मजदूर कारखाने में मौजूद नहीं था। पावरलूम कारखाने के ऊपर लकड़ी के महले पर लगी वारपिंग मशीन भी आग की चपेट में आकर लकड़ी जल जाने से भरभराकर नीचे गिर पड़ी।  पावरलूम मालिक ठाकुर श्रीराज सिंह ने बताया कि वारपिंग मशीन के पास ही रखा करीब 400 से अधिक कीमती कपड़े का थान सहित करीब 10 टन से अधिक कीमती यार्न जलकर राख हो गया। भीषण अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपए का यार्न, कपड़ा एवं लूम मशीन जलकर राख हो गई है। भीषण आग से समूचे क्षेत्र में काला धुवां पसर गया था व रात में आग की लपटें दूर तक दिखाई पड़ रही थी।
।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस ने भारत से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए शुरू की समर हॉलीडे सेल

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का डेटा-चालित रूपान्तरण को गति प्रदान करने के लिए एक्सेंचर के साथ समन्वय

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट प्रकोप को रोकने के लिए जिले में प्रतिबंध लागू 

Aman Samachar

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar

राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे 200 मैट्रिक टन आक्सीजन व 10 आयएसओ टैंकर्स

Aman Samachar

यातायात समस्या सुलझाने के लिए निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!