Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो इंडिया ने ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-लाइट’ पहल के जरिए देश के ग्रामीण इलाकों में अपने दायरे का किया विस्तार 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विगत 10 वर्षों से भारत में अपने कारोबार का संचालन करने वाले रेनो ने साल 2016 में वर्कशॉप ऑन व्हील्स (WOW) पहल की शुरुआत की थी। इस पहल की सफलता के साथ-साथ देश के ग्रामीण एवं दूर दराज के इलाकों में ग्राहकों को कार के स्वामित्व का परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करने के लिए, रेनो ने अपनी नई पहल – ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-लाइट’ की शुरुआत की है। ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-लाइट’ दोपहिया वाहनों पर एक चलता-फिरता वर्कशॉप है, जो रेनो की सभी गाड़ियों की छोटी मोटी सर्विसिंग, मरम्मत और इसी तरह के अन्य कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरणों और टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है।

पिछले कुछ सालों में रेनो ने बिक्री और नेटवर्क के विस्तार के मामले में बड़ी तेजी से प्रगति की है तथा भारत में अपनी मौजूदगी के दायरे को शानदार तरीके से बढ़ाया है। वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी से कंपनी के ग्राहकों का आधार भी बढ़ा है, जिससे देश के ग्रामीण इलाकों तथा दूर-दराज के बाजारों में रेनो ब्रांड की पैठ बेहतर हुई है। अपने ग्रामीण ग्राहकों को वाहनों की सर्विसिंग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए, रेनो ने 2016 में ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स’ (WOW) की शुरुआत की थी, ताकि देश के दूर-दराज के इलाकों में भी रेनो के वाहनों की सर्विसिंग की सुविधा प्रदान की जा सके। ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स’ भी एक चलता फिरता वर्कशॉप है, लेकिन इसे चौपहिया वाहन पर बनाया गया है जो रखरखाव से संबंधित सेवाओं और मरम्मत के साथ-साथ वर्कशॉप में होने वाले 90% कार्यों का संचालन कर सकता है।

‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-              लाइट’ से रेनो के 530 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स के नेटवर्क के दायरे का और विस्तार होगा, जिसमें अब देश भर में 250 से ज्यादा स्थानों पर ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स’ और ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-लाइट’ शामिल हैं। पिछले एक साल के दौरान, रेनो इंडिया ने देश के ग्रामीण बाजारों सहित छोटे शहरों एवं कस्बों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने के लिए अभिनव और विस्तृत रणनीति को अपनाने पर काफी बल दिया है। रेनो इंडिया ने VISTAAR (विस्तार) नामक एक बेहद खास कैंपेन की भी शुरुआत की है, जिसके तहत देश के ग्रामीण बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए डीलरशिप टीमों ने 630 से ज्यादा विशिष्ट बिक्री सलाहकारों की भर्ती की।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महिला उद्यमियों को रिकॉर्ड ऋण संवितरण की घोषणा की

Aman Samachar

बाइटएक्सएल ने टियर 2 और 3 शहरों में ‘फ्यूचर-रेडी’ टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल के विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

नागरिक सुविधाधाओं के आभाव में प्रभाग क्रमांक 1 के साढ़े चार हजार नागरिक – संजय केलकर

Aman Samachar

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

Aman Samachar

रेनो’ अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की काइगर, ट्राइबर और क्विड कारों के साथ मनाएं फेस्टिव सीजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!