Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

गोदाम की ग्रिल तोड़कर 2 लाख 88 हजार रुपये कीमत की मेडीसिन चोरी

भिवंडी [ युनिस खान ] नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत दापोड़ा रोड के एक वेअर हाउस के शौचालय की खिडकी तोड़ कर अंदर रखे विभिन्न कम्पनी के लाखों रुपए की मेडीसिन अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए हैं। कम्पनी के मैनेजर ने नारपोली पुलिस स्टेशन में इस घटना के शिकायत दर्ज कराई है।
              मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के गोदाम क्षेत्र अंतर्गत मानकोली स्थित दापोडा रोड के पास वलगावं में प्रेरणा काम्पलैक्स बिल्डिंग स्थित माॅलीकुझ अन्ड ऑलीमेन्टस इंडिया नामक एक कम्पनी  के गाला नम्बर ए-2 और 1-बी में अज्ञात चोरों ने वेअर हाउस के शौचालय की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रील को तोड दिया। अन्दर घुसकर वेअर हाउस में रखे 2 प्लास्टिक के ड्रम जिनके हर ड्रम पर फुरोसामाईड लिखा हुआ था चोर लेकर फ़रार हो गये।  जिसकी कीमत 1 लाख 73 हजार 750 रुपए है। इसी तरह  2 प्लास्टिक ड्रम जिन पर ओक्सफेंडाजोल जिसकी कीमत 1 लाख 2000 रुपए और  विशाल कम्पनी के 2 ड्रम जिन पर पाइपलेजाइन सीतरेड के जिसकी कीमत 12 हजार 250 रुपए बताई  है। इस तरह अज्ञात चारों ने कुल 2 लाख 88 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए। उक्त घटना की जानकारी होने पर कम्पनी मैनेजर  सतेज अरुण पाटील ने नारपोली पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों विरुद्ध चोरी की विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर चोरी करने वालो की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

ईद की खरीददारी के लिए मुंब्रा की सडकों पर कोरोना से बेख़ौफ़ लोगों की उमड़ी भीड़

Aman Samachar

हुक्का पार्लर में उपयोग होने वाला 9 करोड़ रूपयेका निकोटीन युक्त फ्लेवर जब्त 

Aman Samachar

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

Aman Samachar

पांच दिन से गुम ज्वेलर्स की खाड़ी में लाश मिलसे से सनसनी फैली 

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब 6 करोड़ रूपये बकाया ,टोरेंट ने दिया सख्त कार्रवाई का संकेत 

Aman Samachar

यातायात में बाधा बने लावारिस वाहनों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!