Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसजेवीएन की 1320 मेगावाट बक्सर थर्मल परियोजना ने निर्माण के अग्रिम चरण में प्रवेश किया 

 

शिमला [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एसजेवीएन की बिहार में 1320 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना ने पहली बॉयलर इकाई के लिए सीलिंग गिर्डर (1400 टन) की जैकिंग अप के साथ आज एक और माईलस्‍टोन हासिल किया। श्री नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इस गतिविधि को कंपनी के कारपोरेट मुख्यालय, शिमला  से वर्चुअली एक्विवेट किया।

         श्री नन्‍द लाल शर्मा ने अवगत कराया कि इस जैकिंग अप गतिविधि के साथ, परियोजना की पहली बॉयलर इकाई ने अपना स्‍वरूप लेना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी तथा प्रत्येक चरण में सीलिंग गि‍र्डर बायलर असेंबली में प्रेशर पार्ट्स एवं अन्य घटकों को जोड़ने के लिए जैक अप और जैक डाउन करेगा।

        इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री नन्‍द लाल शर्माने परियोजना की पहली इकाई को जून 2023 और दूसरी इकाई को जनवरी 2024 तक शेड्यूल के अनुसार पूरा करने की एसटीपीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री शर्मा ने आगे बताया कि परियोजना पर 4617.45 करोड़ रुपए का कैपिटल एक्‍सपेंड‍िचर पहले ही व्‍यय कर दिया है।  वर्ष 2021-22 के दौरान, अब तक 2619.06 करोड़ रुपए का कैपिटल एक्‍सपेंड‍िचर किया जा चुका है। इस परियोजना का निर्माण 10,439.09 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।

      इस अवसर पर श्रीमती गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), श्री एस.पी. बंसल, निदेशक (सिविल), श्री ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त) और श्री सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत) भी वर्चुअली उपस्थित रहे। परियोजना स्थल बक्सर पर श्री संजीव सूद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री एस.एल. शर्मा, मुख्य वित्त अधिकारी और एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनवाईसी के अधिकारी और एलएंडटी एवं एलएमबी के वरिष्‍ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव

Aman Samachar

बंगले के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की मुख्यमंत्री से कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप को ग्रेट प्लेस टू वर्क ® इंडिया द्वारा मिली मान्यता 

Aman Samachar

एनएसडीएल ने भारत भर में ‘चलो, स्कूल चलें’ शुरू किया अभियान

Aman Samachar

भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर दें – मंत्री गिरीश महाजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!